छाता लेकर निकले दिल्लीवालें, UP-बिहार में गिर सकती है बिजली, जानें आज का ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 7 October: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर और आस-पास के राज्यों में बारिश के बाद लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अब सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। आज भी राजधानी दिल्ली में मौसम कूल-कूल बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चलिए जानते हैं आज अन्य प्रदेशों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Delhi NCR Weather भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में…

Aaj Ka Mausam 7 October: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर और आस-पास के राज्यों में बारिश के बाद लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अब सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। आज भी राजधानी दिल्ली में मौसम कूल-कूल बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चलिए जानते हैं आज अन्य प्रदेशों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।  7 अक्टूबर को क्षेत्र में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्सों की तुलना में अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि, विभाग का कहना है कि 7 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

Uttarakhand Weather

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान भारी बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

Bihar Weather

बिहार में अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। खासकर पूर्वोत्तर बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Punjab Weather

सोमवार को पंजाब के अधिकांश जिलों में हुई बारिश के कारण मंडियों में रखा हुआ धान भीग गया, जिससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के तहत ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही, इस बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।

Punjab Weather
Punjab Weather

Rajasthan Weather

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 7 अक्टूबर को राजस्थान के 12 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, दौसा और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

ये भी पढ़ें- Jaipur Hospital Fire: परिजनों को मिलेगा 10 लाख रुपए मुआवजा, जांच के लिए समिति का गठन, जानें ICU अग्निकांड का कारण

Neha Singh