Jaipur Hospital Fire: परिजनों को मिलेगा 10 लाख रुपए मुआवजा, जांच के लिए समिति का गठन, जानें ICU अग्निकांड का कारण

Summary :

Jaipur Hospital Fire: राजस्थान के जयपुर में सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो ICU वार्ड के स्टोर रूम में लगी भीषण आग में आठ मरीजों की मौत हो गई थी। अब मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। बता दें कि प्रारंभिक जांच से आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आई है। Jaipur Hospital Fire: मृतकों के शव का पोस्टमार्टम यह भीषण आग न्यूरो आईसीयू से सटे स्टोररूम में लग गई थी, जहां पर दस्तावेज, आईसीयू उपकरण और ब्लड सैंपलिंग ट्यूब रखे गए थे। हादसे के…

Jaipur Hospital Fire: राजस्थान के जयपुर में सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो ICU वार्ड के स्टोर रूम में लगी भीषण आग में आठ मरीजों की मौत हो गई थी। अब मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। बता दें कि प्रारंभिक जांच से आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आई है।

Jaipur Hospital Fire: मृतकों के शव का पोस्टमार्टम

Jaipur Hospital Fire
Jaipur Hospital Fire (Photo: social media)

यह भीषण आग न्यूरो आईसीयू से सटे स्टोररूम में लग गई थी, जहां पर दस्तावेज, आईसीयू उपकरण और ब्लड सैंपलिंग ट्यूब रखे गए थे। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीजों का इलाज चल रहा था, जबकि 13 मरीज पास के ही एक वार्ड में थे। अस्पताल के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार, बचाव कार्य तुरंत शुरू किए गए, लेकिन आठ मरीजों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

50 Lakh Rs Demand: सरकारी नौकरी की मांग

घटना के बाद, पीड़ितों के परिवारों ने 50 लाख रुपए के मुआवजे और प्रत्येक शोक संतप्त परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ और जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और परिजनों के बीच सात घंटे तक बातचीत चली।

CM Bhajanlal Sharma: 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

परिजनों की मांग के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बाद में प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।” घटना के कारणों और जवाबदेही के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो जल्द ही जांच कर सरकार को रिपोर्ट भेजेगी।

Sawai Maan Singh Hospital: घटनास्थल से सबूत जुटाए

Jaipur Hospital Fire
Jaipur Hospital Fire (Photo: social media)

सवाई मान सिंह अस्पताल में दर्दनाक हादसे के बाद फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए किया। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और इलाके का निरीक्षण किया तथा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

ALSO READ: Jaipur SMS Fire: ICU वॉर्ड में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।