Jaipur SMS Fire: ICU वॉर्ड में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

Summary :

Jaipur SMS Fire: जयपुर के एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में अग्निकांड की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देर रात ट्रॉमा ICU में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और 8 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह घटना दूसरी मंजिल पर घटी, जहां ट्रॉमा सेंटर में दो आईसीयू हैं एक ट्रॉमा आईसीयू जिसमें 11 मरीज हैं और दूसरा सेमी-आईसीयू जिसमें 13 मरीज हैं। Jaipur SMS Fire: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी ट्रामा सेंटर के प्रभारी अनुराग धाकड़ ने बताया कि एसएमएस अस्पताल के ट्रामा सेंटर के ट्रामा आईसीयू में…

Jaipur SMS Fire: जयपुर के एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में अग्निकांड की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देर रात ट्रॉमा ICU में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और 8 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह घटना दूसरी मंजिल पर घटी, जहां ट्रॉमा सेंटर में दो आईसीयू हैं एक ट्रॉमा आईसीयू जिसमें 11 मरीज हैं और दूसरा सेमी-आईसीयू जिसमें 13 मरीज हैं।

Jaipur SMS Fire: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी

Jaipur SMS Fire
Jaipur SMS Fire

ट्रामा सेंटर के प्रभारी अनुराग धाकड़ ने बताया कि एसएमएस अस्पताल के ट्रामा सेंटर के ट्रामा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें सीपीआर प्रयासों के बावजूद 6 गंभीर मरीजों दो महिलाएं, चार पुरुष की मौत हो गई, और पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रॉमा आईसीयू में ज़्यादातर मरीज़ बेहोशी की हालत में थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। ट्रॉमा सेंटर की टीम ने नर्सिंग अधिकारियों और वार्ड बॉयज़ के साथ मिलकर ट्रॉलियों की मदद से मरीज़ों को तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल के अंदर सुरक्षित जगह पर पहुँचाया।

Fire in Jaipur Today:  ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट

Jaipur SMS Fire
Jaipur SMS Fire

एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी अनुराग धाकड़ बताया कि ट्रॉमा सेंटर में दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू हैं, यहाँ 24 मरीज़ थे, ट्रॉमा आईसीयू में 11 और सेमी-आईसीयू में 13 मरीज थे।  ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेज़ी से फैल गई, जिससे ज़हरीली गैसें निकलने लगीं। ज़्यादातर गंभीर मरीज़ बेहोशी की हालत में थे।

Sawai Maan Singh Hospital: CM भजनलाल ने किया दौरा

जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल में आग लगने से 6 लोगों की दर्दनाक जलकर मौत हो गई है। इसी बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ICU में आग लगने की घटना के बाद अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों से जानकारी ली। CM भजनलाल ने बताया कि मरीजों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है।

ALSO READ: कांग्रेस पार्टी में शोक, इस बड़े नेता के निधन से सियासी गलियारों में हड़कंप, सीएम शर्मा ने जताया दुख

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।