Stock Market Today 07 Oct: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, इन स्टॉक्स से निवेशकों को मिलेगा फायदा

Summary :

Stock Market Today 07 Oct: भारतीय शेयर बाजार आज हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। सुबह 10:22 कर सेंसेक्स 356 अंक और 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,135 और निफ्टी 99 अंक और 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,175 के ऊपर कारोबार कर रहा था। बाजार में बढ़त बनाए रखने का काम एनर्जी शेयरों में उछाल दर्ज किया गया है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 0.68 प्रतिशत ऊपर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी FMCG, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी पीएसई भी हरे निशान में थे। Midcap and Smallcap Today लार्जकैप…

Stock Market Today 07 Oct: भारतीय शेयर बाजार आज हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। सुबह 10:22 कर सेंसेक्स 356 अंक और 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,135 और निफ्टी 99 अंक और 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,175 के ऊपर कारोबार कर रहा था। बाजार में बढ़त बनाए रखने का काम एनर्जी शेयरों में उछाल दर्ज किया गया है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 0.68 प्रतिशत ऊपर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी FMCG, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी पीएसई भी हरे निशान में थे।

Midcap and Smallcap Today

Stock Market Today 07 Oct
Stock Market Today 07 Oct (Photo: Social Media)

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। खबर लिखते समय तक निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 65 अंक और 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,087 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 54 अंक और 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,997 पर कारोबार कर रहा था।

Top Gainers & Losers Shares Today

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एचसीएल टेक, बीईएल, इटरनल (जोमैटो) और ITC टॉप गेनर्स थे। ट्रेंट, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, TCS, इन्फोसिस, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और SBI टॉप लूजर्स थे।

Expert Opinion on Stock Market

जानकारों ने बताया कि शेयर बाजार में चल रही हल्की तेजी में और तेजी आने की संभावना है। भारत में FII की बिकवाली धीरे-धीरे कम हो रही है क्योंकि अन्य बाजारों में तेज बढ़त ने उनके मूल्यांकन को बढ़ा दिया है और भारत समेत कई बाजारों के बीच मूल्यांकन का अंतर कम हो गया है। बता दें कि कल FII की ओर से केवल 313 करोड़ रुपए की बिकवाली की गई थी, वहीं, DII की ओर से 5,036 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई थी।

Stock Market Today 07 Oct

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी बाजार की सुस्त चाल तो कभी तेज चाल देखने को मिल रही है। विस्तार से जानते है आज के टॉप कंपनी के शेयर

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) बदलाव (%) ट्रेंड
Trent 4,674.30 -2.16% गिरावट
Nykaa 259.47 +1.62% उछाल
Bank of India (BOI) 127.38 +1.06% उछाल
Vodafone Idea (VI) 8.60 +1.53% उछाल
Bank of Baroda (BOB) 262.90 -1.39% गिरावट

Trent Share Price

Trent के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखते समय तक शेयर में 2.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 4,674.30 रुपये तक पहुंच गई है।

Nykaa Share Price

Nykaa के शेयर में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक शेयर में 1.62 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 259.47 रुपये तक पहुंच गई है।

Bank of India Share Price

BOI के शेयर में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक शेयर में 1.06 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 127.38 रुपये तक पहुंच गई है।

Vodafone Idea Share Price

Vodafone Idea Share Price
Vodafone Idea Share Price (Photo: Social Media)

VI के शेयर में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक शेयर में 1.53 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 8.60 रुपये तक पहुंच गई है।

Bank of Baroda Share Price

Bank of Baroda
Bank of Baroda (Photo: Social Media)

BOB के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखते समय तक शेयर में 1.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 262.90 रुपये तक पहुंच गई है।

ALSO READ: बैंकिंग शेयरों में छाई रौनक! Canara और Kotak समेत इन बैंकों के शेयरों पर डाले नजर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।