भारती सिंह पति हर्ष के साथ कर रही थी मस्ती, पड़ गया करारा चांटा – वीडियो हुआ वायरल

Summary :

हाल ही में भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिम्बाच्या के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह अपने पति हर्ष को परेशान करती नजर आ रही है कि तब उन्हें करारी सजा मिल जाती है।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जितना परदे पर पसंद की जाती है, उतना ही सोशल मीडिया पर भी वायरल होती है। हाल ही में भारती ने अपने पति  हर्ष लिम्बाच्या के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह अपने पति हर्ष को परेशान करती नजर आ रही है कि तब उन्हें करारी सजा मिल जाती है। 
  वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती अपने पति हर्ष को लगातार परेशान कर रही होती है और दुखी होकर हर्ष लिम्बाच्या उन्हें एक चांटा मार देते हैं।  इसके बाद  भारती सिंह रोने लग जाती है। फैंस के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं और यूजर्स ने इसपर काफी कमैंट्स भी किये है। 
ये वीडियो खुद भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।  अब तक इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के साथ भारती ने कैप्शन में लिखा है, “हर्ष लिम्बाच्या यार तूने तो सच्ची मार दिया।” 
भारत सिंह ने दरअसल ये टिकटॉक वीडियो अपने पति के साथ मस्ती करते हुए बनाया था। पति पत्नी के मस्ती मजाक के हर्ष से शायद सचमुच में भारती को चांटा लग गया। आपको बता दें भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपने नए वीडियोस शेयर करती रहती है। 

हाल ही में अभारती ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ के किरदार कम्मो बुआ की तरह बात करती नजर आ रही है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो भारती सिंह इन दिनों द कपिल शर्मा शो में धमाल मचा रही है और हर बार अलग अलग अवतार में लोगों को हंसाती हुई नजर आती है। साथ ही भारती कलर्स टीवी के शो खतरा खतरा खतरा में नजर आती है। इस शो में भी भारती खूब पसंद की जा रही है।

Ujjwal Jain