टेलीविजन अभिनेत्री भूमिका गुरुंग जो इन दिनों स्टार भारत के लोकप्रिय शो निमकी मुखिया में निमकी का किरदार निभा रही हैं, हाल ही में अपने बोल्ड अवतार के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें ट्रोल भी काफी किया जा रहा है।
जी हां, हाल ही में गोवा में छुट्टियां मना रही अभिनेत्री ने बिकनी में अपने सेक्सी अवतार का जलवा बिखेरा। भूमिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद ये तस्वीरें शेयर की है और हर कोई निमकी यानी भूमिका के इस अवतार को देखकर हैरान है।
इन तस्वीरों में निमकी मुखिया एक्ट्रेस एक ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही है और समुन्द्र किनारे अपने हुस्न का जलवा खूब बिखेर रही है। टीवी शो में एक शर्मीली गाँव की लड़की की भूमिका निभाने वाली भूमिका का ये अवतार काफी लोगों को अखर भी रहा है।
इन तस्वीरों के वायरल होते ही ट्रोलर्स के कमेन्ट्स की बढ़ भी आ गयी है। लेकिन निमकी यानी भूमिका गुरुंग ने भी ट्रोल करने वाले यूज़र्स को करारा जवाब दिया है। ट्रॉल्लिंग के जवाब में भूमिका ने एक पोस्ट जारी किया और बता दिया की उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
भूमिका गुरुंग ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए पोस्ट शेयर की और साथ में कैप्शन लिखा ‘ लूज़र्स को जवाब देने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता, #shameonyoutrollers ” .इसके बाद उन्होंने अपनी कई और बिकिनी तस्वीरें शेयर की।
अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर करते हुए भूमिका ने लिखा ‘ नफरत करने वालों के लिए कुछ और तस्वीरें , नफरत करते रहो , ट्रोल करते रहो , जज करते रहो , # Peaceonya✌️ ” . मतलब साफ़ है की भूमिका को कोई लेकना देना नहीं है की लोग उनके बारे में क्या सोचते है।
भूमिका गुरुंग ने हिट टीवी शो निमकी मुखिया से काफी लोकप्रियता पायी है और उनकी फायन फॉलोविंग भी काफी बढ़ गयी है। आपको बता दें छोटे पर्दे के अलावा, भूमिका ने नाना पाटेकर अभिनीत बॉलीवुड फिल्म- वेडिंग एनिवर्सरी में भी काम किया है।


Download Android App
Download iOS App










