आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को केंद्र सरकार पर आखिरी बजट में भी राज्य को धोखा देने का आरोप लगाया। संसद में शुक्रवार को पेश हुए अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने कहा कि इसमें आंध्र प्रदेश का कोई उल्लेख नहीं है।
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्तार्ओं के साथ बातचीत करते हुए तेदेपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना से किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। नायडू ने कहा, ‘प्रतिदिन 16 रुपये से किसानों की स्थिति में सुधार कैसे हो सकता है? क्या आप उन्हें भीख दे रहे हैं?।’
सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम बजट के खिलाफ याचिका दायर
तेदेपा सूत्रों के अनुसार, नायडू ने कहा कि 2019-20 के बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) कोटे के तहत आरक्षण के लिए आय सीमा आठ लाख रुपये है लेकिन आयकर सीमा पांच लाख रुपये है। उन्होंने दावा किया कि बजट में ऐसे कई विरोधाभास हैं।


Download Android App
Download iOS App



