रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जींद उपचुनाव में भाजपा ने तमाम हथंकडे अपनाए है और ईवीएम में भी गड़बड़ी की पूरी आंशका रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजो से भविष्य के चुनाव पर कोई असर नहीं पडता और आने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा तय है।
पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने खेल मंत्री अनिल विज पर भी निशाना साधा और कहा कि विज जौकर है और शीशे में अपनी शकल देखे। दरअसल खेल मंत्री ने पूर्व सीएम पर बयान दिया था और उसी के चलते हुड्डा ने यह निशाना साधा। पूर्व सीएम शुक्रवार को रोहतक पहुंचे और अपने पिता एवं पूर्व स्वतंत्रता सेनानी रणबीर हुड्डा की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि स्व. रणबीर सिंह सही मायने में गांधी वादी थे। इस अवसर पर इन्द्र सिंह हुड्डा, आशा हुड्डा, पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा, विधायक आंनद सिंह दांगी, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, विधायक रघुबीर सिंह कादियान, श्रीकृष्ण हुड्डा, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक, कृष्णमूर्ति हुड्डा, संतकुमार, चक्रवर्ती शर्मा, राव दान सिंह, कुलदीप नंबरदार व पूर्व मेयर रेणु डाबला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



