मार्वल स्टूडियोज और स्पाइडर मैन के फैन्स के लिए तगड़ी खुशखबरी है। ‘स्पाइडर मैन 3’ को लेकर एक बड़ी खबर यह है कि सीरीज की इस नई फिल्म में अब तक के सभी तीन स्पाइडर-मैन एकसाथ पर्दे पर नजर आ सकते हैं। स्पाइडर मैन 3 को लेकर दर्शकों में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जहां स्पाइडर मैन के किरदार में अबतक 3 अलग सितारे नजर आए हैं। इन तीनों स्पाइडर मैन को दर्शकों का अपार प्यार मिला है। जिसके बाद हर कोई पूराने स्पाइडर मैन को देखना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब हमें तीनों स्पाइडर मैन एक साथ नजर आने वाले हैं। इंटरनेट पर चल रही खबरों की मानें तो पूराने ‘स्पाइडर मैन’ फिल्मों के पीटर पार्कर यानि एंड्रयू गारफील्ड, टोबी मैग्वायर इस फिल्म में एंट्री मार सकते हैं।

मजेदार बात यह है कि सीरीज की नई फिल्म नए और पुराने सभी ‘स्पाइडर मैन’ एकसाथ नजर आएंगे। यानी पीटर पार्कर के किरदार में एंड्रयू गारफील्ड, टोबी मैग्वायर और टॉम होलैंड की एकसाथ एंट्री होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Spider-Man 3 में अल्फ्रेड मोलिना जहां डॉ. ऑक्टोपस के किरदार में वापसी करेंगे, वहीं इस फिल्म में किर्स्टन डंस्ट, मैरी जेन के किरदार में नजर आएंगी। इतना ही नहीं, यदि सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियोज में आपसी सहमति बन जाती है तो फिल्म में पहले ‘स्पाइडर-मैन’ फेम टोबी मैग्वायर भी नजर आ सकते हैं।

बता दें कि मैग्वायर ने साल 2002 में आई ‘स्पाइडर मैन’ और साल 2004 में आई ‘स्पाइडर मैन 2’ में पीटर पार्कर का किरदार निभाया था। इसके बाद एंड्रयू गारफील्ड ने साल 2012 में आई ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन’ और साल 2014 की ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन 2’ में पीटर पार्कर का रोल निभाया था।

‘स्पाइडर-मैन 3’ अगले साल क्रिसमस के मौके आ सकती है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



