बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी वैसे तो अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मो के लिए जाने जाते है लेकिन लॉकडाउन के दौरान उनकी एक अलग पहचान बनी, वो भी एक दिलदार इंसान के रूप में। उन्होंने अपने देश के लोगो के लिए जो किया वो शायद ही कोई सोच सकता था। रोहित शेट्टी ने फ्रंटलाइन वारियर की मदद की थी। उन्होंने उनके रहने, खाने और मेडिकल फैसिलिटीज का इंतज़ाम किया था। जिसके लिए अब मुंबई पुलिस ने हाल ही में रोहित शेट्टी को ‘असली दिलवाले’ बताया है।
बता दे, ये तारीफ मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से की। मुंबई पुलिस के टि्वटर हैंडल ने रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा करते हुए एक फोटो भी शेयर की। इस फोटो में दिख रहा है की रोहित शेट्टी को पुलिस की तरफ से सम्मान दिया गया।

वही मुंबई पुलिस के टि्वटर पर लिखा है, ‘असली दिलवाले। पुलिस की होटल में रहने की व्यवस्था हो या ड्यूटी के दौरान उनके मेडिकल बिलों को मैनेज करना हो, रोहित शेट्टी ने इन सभी कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया है।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अब रोहित शेट्टी की तारीफे करते नहीं थक रहे।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



