Bigg Boss 14 : घर से बाहर आने के बाद सोनाली फोगाट के साथ डेट पर जाएंगे अली

Summary :

बीती रात ही सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ से सोनाली फोगाट का पत्ता साफ हुआ है। सोनाली फोगाट के इविक्शन के दौरान अली गोनी ने उन्हें हंसाने के लिए डेट पर ले जाने का वादा कर डाला है।

बिग बॉस के रविवार के एपिसोड में सोनाली फोगाट बेघर हो गई हैं। सोनाली जाते वक्त काफी इमोशनल हो गई थीं और अपने आंसू नहीं रोक राईं। राहुल वैद्य और अली गोली ने उन्हें संभाला।  पिछले कुछ दिनों से अली के साथ सोनाली की बॉन्डिंग काफी क्लोज हो रही थी। इतना ही नहीं, सोनाली ने अली से अपने दिल की बात भी शेयर की थी। सोनाली ने कहा था कि वो अली को पसंद करती हैं। 
 सोनाली फोगाट ने कुछ दिन पहले ही इस शो में वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री मारी थी। सोनाली फोगाट बीते दो हफ्ते से घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई थी। नॉमिनेशन के बाद लगातार दो हफ्ते तक सोनाली फोगाट का नाम डेंजर जोन में था। ऐसे में सोनाली फोगाट के इविक्शन की खबर ने दर्शकों को ज्यादा शॉक नहीं दिया। खैर, ‘बिग बॉस 14’ के घर को अलविदा कहते हुए सोनाली फोगाट काफी इमोशनल हो गई थी। 
‘बिग बॉस 14’ के पिछले एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में आकर एलिमिनेशन की घोषणा की थी।  सिद्धार्थ शुक्ला ने सोनाली फोगाट के इविक्शन की घोषणा की। इविक्शन राउंड में अपना नाम सुनकर सोनाली फोगाट काफी इमोशनल हो जाती हैं। इस दौरान वो राहुल वैद्य से बात करते हुए उनका गला ही चोक हो जाता है। साथ ही वो जाते-जाते निक्की तम्बोली को ठीक से इस गेम को खेलने की नसीहत देती हैं। सोनाली फोगाट को इमोशनल होता हुआ देखकर अली गोनी मस्ती-मस्ती में डेट पर जाने का वादा करते हैं।

सोनाली फोगाट ‘बिग बॉस 14’ के घर में हर किसी से भिड़ती हुई नजर आ रही थी। सोनाली फोगाट की सबसे ज्यादा लड़ाई रुबीना दिलाइक से ही होती थी। सोनाली फोगाट ने एक दफा रुबीना दिलाइक को नेशनल टीवी पर गाली दे दी थी, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। 

Desk Team