बिग बॉस 14 के घर में जब से चैलेंजर्स की एंट्री हुई है तब से धमाल मचा हुआ है। जहां आधे घरवाले अर्शी खान से परेशान रहते हैं वहीं राखी सावंत घरवालों का मनोरंजन करने के एक मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते लंबे समय से राखी के पति रितेश भी चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से उनकी चर्चा है, लेकिन अभी तक वह सामने नहीं आए हैं। लेकिन, लगता है अब वह अपनी पहचान जाहिर करने को तैयार हैं। राखी के पति रितेश बिग बॉस में एंट्री को तैयार हैं।

अब राखी के बाद उनके पति रितेश भी घर में धमाल मचाने आने वाले हैं। साथ ही जिस किसी ने भी राखी का दिल दुखाया है वह उसका बदला सभी से लेने वाले हैं। रितेश ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बिग बॉस के घर में जाने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वह घर में जनवरी के पहले हफ्ते में एंट्री कर सकते हैं। मेकर्स रितेश को क्रिसमस के मौके पर भेज रहे थे लेकिन उनके बिजी होने की वजह से वह नहीं जा पाए। रितेश ने आगे कहा मैंने अब अपना सारा काम खत्म कर लिया है और मैं घर में एंट्री करने के लिए तैयार हूं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने मुझे को कंफर्मेशन नहीं दिया है।
.jpg)
घर में जाने के बाद रितेश का टारगेट राहुल महाजन होने वाले हैं। उन्होंने कहा- उनसे मेरी पत्नी को घटिया कहा था। उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है। उनके खिलाफ दो घरेलू हिंसा के केस दर्ज हो चुके हैं। आपको बता दें घर में राहुल महाजन और राखी सावंत का झगड़ा हो गया था जिसके बाद राहुल ने उन्हें घटिया कहा था। इस बात से राखी बहुत दुखी हो गई थीं और बहुत रोई थी। विकास गुप्ता ने राखी और राहुल की सुलह करवा दी है लेकिन रितेश इस बात को अभी तक भूल नहीं पाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



