Bigg Boss 14 : विकास गुप्ता और एजाज खान में हुई लड़ाई, खूब हुई तोड़फोड़

Summary :

शुक्रवार के एपिसोड में विकास और एजाज में गंदी लड़ाई होने वाली है और इस कारण विकास गुप्‍ता एक बार फिर रोते हुए नजर आएंगे।

‘बिग बॉस-14’ में एक दिन की शांति के बाद अब फिर से लड़ाई-झगड़ों का दौर शुरू हो गया है। अर्शी खान कैप्‍टेंसी टास्‍क में गेम चेंजर साबित हुई। उन्‍होंने राहुल की बजाय विकास गुप्‍ता को घर का नया कैप्‍टन बना दिया है। राहुल महाजन और राखी सावंत में लड़ाई में बाद दोनों ने अब हाथ मिला लिया है, वहीं घर में अब नई खींचतान हुई है विकास गुप्‍ता और एजाज खान के बीच। 
शुक्रवार के एपिसोड में विकास और एजाज में गंदी लड़ाई होने वाली है और इस कारण विकास गुप्‍ता एक बार फिर रोते हुए नजर आएंगे। विकास और एजाज की लड़ाई किसी नए मुद्दे को लेकर नहीं, बल्‍क‍ि एजाज की एक्‍स-गर्लफ्रेंड को लेकर हुई है। यह बात पहले भी सामने आ चुकी है कि एजाज अपनी एक्‍स-गर्लफ्रेंड के कारण बहुत परेशान रहे हैं। मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचा था। एजाज आरोप लगाते हैं कि विकास गुप्‍ता ने ही उनकी गर्लफ्रेंड को भड़काया था। यह लड़ाई इस कदर बढ़ जाती है कि एजाज हाथापाई पर उतर आते हैं। जबकि इस पूरे वाकये के बाद विकास गुप्‍ता रोते हुए दिखते हैं।
विकास रोते हुए कहते हैं कि हर कोई उन्‍हें एक नेगेटिव इंसान की तरह दिखा रहा है। जबकि प्रोमो देखकर यही लगता है कि अर्शी खान भी इस कहानी को सुनकर इमोशनल हो जाती हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में एजाज खान ऐसे सदस्‍य हैं, जो अपने-आप में ज्‍यादा रहते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के मामले को खुद एजाज कई बार शो में थोड़ा-थोड़ा बता चुके हैं। एजाज ने इस बारे में पवित्रा पूनिया से भी बात की थी। 
हालांकि, ‘बिग बॉस’ के घर का यही दस्‍तूर है कि यहां कोई भी लड़ाई बहुत ज्‍यादा दिनों तक नहीं चलती। ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा कि एजाज और विकास की यह लड़ाई कब तक चलती है।

Desk Team