Bigg Boss 19 First Look Out: टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर अपने 19वें सीजन के साथ लौट रहा है। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने 25 जुलाई को शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में शो से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिले।
इसके अलावा ‘Bigg Boss 19’ के कुछ सितारों के नाम को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रहा है जो शो में नजर आ सकते हैं। लोगो शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, ‘ना चलेगी कोई चाल और नीति क्योंकि इस बार बिग बॉस में रची जाएगी अनोखी राजनीति!’
Bigg Boss 19 First Look Out आया सामने
बिग बॉस 19 का ये प्रोमो जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें शो के नए लोगो का झलक दिखाई गई। दरअसल अब बिग बॉस की आंख में कई सारे रंग भर दिए गए हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि इस बार शो में एंटरटेनमेंट के भी कई रंग देखने को मिलेंगे। इस प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि, “काउंटडाउन हो गया है शुरू, तहलका होगा अनलॉक! जुड़े रहें…” प्रोमो को देख फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटिड हो गए हैं।
दरअसल, मेकर्स ने सीजन 19 के लिए शो का नया लोगो शेयर किया है। मेकर्स ने शो को एक नया टच जोड़ने के लिए सालों बाद इसके लोगो में बदलाव किया है।
View this post on Instagram
Salman Khan नहीं ये होगा Bigg Boss 19 का होस्ट?
इस बार शो को सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि दो और नामी चेहरों के साथ होस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर को बतौर को-होस्ट शो में जोड़ा गया है। पांच महीनों तक चलने वाले इस सीजन को तीन होस्ट मिलकर और भी एंटरटेनिंग बना सकते हैं। हालांकि अभी मेकर्स ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
कब और कहां देखें Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 का प्रीमियर 29-30 अगस्त के वीकेंड पर होगा। यह शो टेलीविजन पर प्रसारित होने से पहले जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। प्रत्येक एपिसोड पहले स्ट्रीमर पर डाला जाएगा। शो में 15 प्रतियोगी और 3-5 वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की उम्मीद है। बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ की थीम रिवाइंड है। कहा तो ये भी जा रहा है कि ये सीजन अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो करीब 5 महीने चलेगा और इसे पहले JioCinema पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Salman Khan लेंगे इतनी फीस?
वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि सलमान खान को इस सीजन के लिए तीन महीने की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये की मोटी रकम दी गई है। 28 अगस्त को सलमान पहले एपिसोड की शूटिंग शुरू करेंगे, जबकि 29 अगस्त को शो का पहला डांस परफॉर्मेंस शूट किए जाने की खबरें हैं।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19 के कंफर्म contestants
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के 19 सीजन में इस बार सिर्फ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को इस बार शो में शामिल नहीं किया जाएगा, सीजन 19 के कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट भी आ गई है जिसके मुताबिक फैजल शेख (मिस्टर फैसू), डेजी शाह, तनुश्री दत्ता, खुशी दुबे, विक्रम सिंह चौहान, राम कपूर, शरद मल्होत्रा, राज कुंद्रा, गौरव तनेजा, पारस कलनावत और शशांक व्यास को बिग बॉस 19 के लिए चुना जा सकता है।
जहां इन सेलिब्रिटी के नाम फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं मेकर्स ने अभी तक फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट कंफर्म नहीं की है। देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस 19 में कौन-कौन नजर आता है?
ALSO READ: कौन हैं Habubu ? जिसका गेम प्लान Bigg Boss 19 के घर से कर देगा सबको आउट


Download Android App
Download iOS App






