Hrithik Roshan या Junior NTR किसने ली फिल्म War 2 के लिए सबसे ज्यादा फीस?

Summary :

यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 14 अगस्त, 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म, YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू है। वहीं ऋतिक एक बार फिर कबीर के किरदार में…

यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 14 अगस्त, 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म, YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।

इस फिल्म की खास बात यह है कि यह जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू है। वहीं ऋतिक एक बार फिर कबीर के किरदार में नजर आने वाले हैं और कियारा आडवाणी का एक्शन अवतार भी पहली बार दर्शकों को देखने मिलेगा। अब जब फिल्म इतनी ग्रैंड है, तो जाहिर है कि सितारों की फीस भी उतनी ही दमदार होगी। आइए नजर डालते हैं ‘वॉर 2’ (War 2) के स्टार कास्ट की फीस पर:

जूनियर एनटीआर

साउथ के सुपरस्टार एनटी रामाराव जूनियर उर्फ जूनियर एनटीआर (Junior NTR) इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में एंट्री ले रहे हैं। इससे पहले वह एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ में दमदार परफॉर्मेंस दे चुके हैं। ‘वॉर 2’ (War 2) में उनका किरदार ग्रे शेड्स से भरपूर होगा, यानी वह फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 60 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।

war 2 starcast

ऋतिक रोशन

फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक बार फिर कबीर के रूप में वापसी कर रहे हैं। 2019 की ‘वॉर’ में उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया था और अब ‘वॉर 2’ में वह और भी बड़े स्तर पर नजर आएंगे। हालांकि, इस बार उनकी फीस जूनियर एनटीआर से थोड़ी कम है। खबरों के अनुसार, ऋतिक ने इस फिल्म के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये की फीस ली है।

कियारा आडवाणी

इस फिल्म में कियारा आडवाणी पहली बार एक्शन करती नजर आएंगी। ट्रेलर में उनका बोल्ड और एक्शन से भरपूर लुक दर्शकों को खूब पसंद आया है। कियारा की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा को ‘वॉर 2’ (War 2)के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की फीस दी गई है, जो उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस मानी जा रही है।

war 2 starcast fees

आशुतोष राणा

आशुतोष राणा एक बार फिर कर्नल सुनील लूथरा के रोल में नजर आएंगे। वह इससे पहले ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में इसी किरदार में दिखाई दे चुके हैं। हालांकि अभी तक उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शब्बीर अहलूवालिया

टीवी के पॉपुलर एक्टर शब्बीर अहलूवालिया, जिन्हें शो ‘कुंडली भाग्य’ में उनके किरदार के लिए खूब सराहा गया, अब ‘वॉर 2’ (War 2) से बॉलीवुड फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन इम्पैक्टफुल बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये की फीस मिली है।

shabir ahluwalia

फिल्म से जुड़ी खास बातें

‘वॉर 2’ (War 2) न केवल एक्शन का धमाका लेकर आने वाली है, बल्कि यह YRF स्पाई यूनिवर्स की कहानी को आगे भी बढ़ाएगी। ट्रेलर में दमदार लोकेशंस, इमोशन, थ्रिल और टॉप-क्लास स्टंट्स की झलक दिखाई गई है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाती है। 14 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बड़ी फिल्म से हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बड़े बजट और भारी स्टारकास्ट के दम पर ‘वॉर 2’ (War 2) कितनी बड़ी सफलता हासिल करती है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं Urvashi Rautela का Soulmate, जिससे एक्ट्रेस अगले साल कर सकती है शादी?

Yashika Jandwani