Bigg Boss 19: कौन बना घर का पहला कैप्टेन और आखिर क्यों हुई Gaurav-Zeeshan के बीच तगड़ी बहस?

Summary :

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 19 इस बार अपने नए थीम और दिलचस्प कॉन्सेप्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो की शुरुआत से ही घरवाले काम और जिम्मेदारियों को लेकर एक-दूसरे से उलझते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में दर्शकों को भी इंतजार था कि आखिर पहला कप्तान कौन बनेगा और घर की बागडोर किसके हाथों में जाएगी। अब तीन दिन की हलचल और खींचतान के बाद आखिरकार घर को उसका पहला कप्तान मिल चुका है। कप्तानी को लेकर होगी बहस इस बार शो का थीम ‘डेमोक्रेसी’ रखी गई है। बिग बॉस ने पहले…

kunika sadanand

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 19 इस बार अपने नए थीम और दिलचस्प कॉन्सेप्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो की शुरुआत से ही घरवाले काम और जिम्मेदारियों को लेकर एक-दूसरे से उलझते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में दर्शकों को भी इंतजार था कि आखिर पहला कप्तान कौन बनेगा और घर की बागडोर किसके हाथों में जाएगी। अब तीन दिन की हलचल और खींचतान के बाद आखिरकार घर को उसका पहला कप्तान मिल चुका है।

कप्तानी को लेकर होगी बहस

इस बार शो का थीम ‘डेमोक्रेसी’ रखी गई है। बिग बॉस ने पहले ही दिन साफ कर दिया था कि इस सीजन में घरवालों को हर बड़ा फैसला आपसी सहमति और सूझ-बूझ से लेना होगा। चाहे वो नॉमिनेशन हो या कप्तानी का चुनाव, सभी प्रक्रिया में घरवालों की भागीदारी अहम रहेगी। यही वजह है कि शुरुआती दिनों से ही कंटेस्टेंट्स में चर्चाएं और बहसें चल रही थीं कि किसे कप्तान चुना जाए।

bigg boss 19

पहला कप्तान चुनने का टास्क

लाइव फीड अपडेट्स के मुताबिक, बिग बॉस ने पहला कप्तान चुनने के लिए एक दिलचस्प टास्क दिया गया है। इसमें अशनूर, कुनिका सदानंद और अभिषेक को कंटेंडर बनाया गया। टास्क का नियम था कि हर कंटेंडर अपने लिए एक-एक सब्स्टीट्यूट चुनेगा, जो उनकी तरफ से टास्क पूरा करेगा। अशनूर ने जीशान को, जबकि कुनिका ने बसीर को अपना सब्स्टीट्यूट बनाया। अभिषेक ने भी अपनी पसंद से सब्स्टीट्यूट चुना।

टास्क के तहत घरवालों को दीवार और टाइल्स पेंट करने का काम सौंपा गया। जो भी इस काम को क्रिएटिव और बेहतर तरीके से पूरा करेगा, उसी को कप्तानी दी जानी थी। तीनों टीमों ने टास्क पूरा किया और आखिर में घरवालों ने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) को पहला कप्तान चुन लिया है।

कुनिका सदानंद बनी कैप्टेन

कुनिका का नाम सामने आने के बाद घरवालों में अलग-अलग हलचल देखने को मिली है। कई सदस्यों ने माना कि कुनिका घर के कामों में एक्टिव रहती हैं और सभी को मैनेज करने की क्षमता रखती हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स का कहना था कि ये जिम्मेदारी किसी नए चेहरे को मिलनी चाहिए थी। बावजूद इसके, कुनिका अब घर की पहली कप्तान बनकर बाकी कंटेस्टेंट्स को निर्देश देंगी और नियम-कायदे लागू करेंगी।

kunika sadanand

जीशान और गौरव की बहस

जहां एक ओर घर में कप्तानी का चुनाव चल रहा था, वहीं दूसरी ओर खाने को लेकर विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। बिग बॉस हाउस में अक्सर देखा जाता है कि खाने-पीने की चीजों को लेकर झगड़े होते हैं। इस बार मूंगफली को लेकर जीशान और गौरव आमने-सामने आ गए।

Gaurav Khanna

दरअसल, जीशान ने मूंगफली खा ली थी जिस पर गौरव नाराज हो गए। इस बात को लेकर दोनों में जमकर कहासुनी हो गई। अमान ने बीच-बचाव करते हुए जीशान की साइड ली और कहा कि जब सभी लोग खा रहे हैं तो केवल जीशान पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। बहस के दौरान जीशान ने गौरव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अपने आसपास दो-चार लोगों को लेकर चलने की आदत है। इस टिप्पणी से माहौल और ज्यादा गरमा गया।

शो में बढ़ती गर्माहट

सिर्फ तीन दिन में ही घर का माहौल गरम हो चुका है। कभी खाना, कभी काम और कभी दोस्ती-नफरत के मुद्दे, हर दिन बिग बॉस हाउस में नए ट्विस्ट ला रहे हैं। अब जबकि कुनिका कप्तान बन चुकी हैं, देखना दिलचस्प होगा कि वो घरवालों के बीच बैलेंस बना पाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस हॉउस में घमासान

बिग बॉस 19 की शुरुआत ने ही यह साफ कर दिया है कि इस सीजन में दर्शकों को एंटरटेनमेंट, ड्रामा और राजनीति का तड़का भरपूर मिलने वाला है। लोकतंत्र की थीम के चलते हर फैसला आसान नहीं होगा और हर टास्क एक नए विवाद को जन्म देगा। पहले कप्तान के रूप में कुनिका सदानंद का चुनाव शो के आगे के सफर को और भी दिलचस्प बना देगा। वहीं जीशान और गौरव की बहस इस बात की और इशारा करते है कि आने वाले दिनों में बिग बॉस हॉउस में कई घमासान देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: क्या Gaurav Khanna बन पाएंगे अगले Sidharth Shukla?

Yashika Jandwani