बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, चुनावी माहौल में बिगाड़ने की साजिश, एजेंसिया अलर्ट

Summary :

Three Terrorist in Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ राजनीतिक सरगर्मियां ज़ोरों पर हैं। वहीं दूसरी तरफ, दुश्मन देश बिहार में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से तीन कुख्यात आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। बिहार पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। Three Terrorist in Bihar: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे आतंकी प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पाकिस्तान…

Three Terrorist in Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ राजनीतिक सरगर्मियां ज़ोरों पर हैं। वहीं दूसरी तरफ, दुश्मन देश बिहार में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से तीन कुख्यात आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। बिहार पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

Three Terrorist in Bihar: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे आतंकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पाकिस्तान के रहने वाले हैं। तीनों की पहचान हसनैन अली रावलपिंडी, आदिल हुसैन उमरकोट और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।

Three Terrorist in Bihar
Three Terrorist in Bihar

Bihar News: सभी जिलों में अलर्ट

आशंका है कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। खासकर सीमावर्ती जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। भागलपुर समेत अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ साझा की गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय लगातार आतंकी गतिविधियों पर नज़र रख रहा है। इसी बीच यह अहम जानकारी सामने आई है जिसके बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Three Terrorist in Bihar
Three Terrorist in Bihar

अगस्त में काठमांडू आए आतंकी

यह खबर भी सामने आई है कि तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंच गए थे। वहां से पिछले हफ्ते बिहार में दाखिल हुए। अब यह जानकारी मिली है। इन आतंकियों के देश के किसी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की आशंका है।  पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है और उन्हें सूचना एकत्र कर संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बता दें कि बिहार में ऐसे समय में हाई अलर्ट जारी किया गया है जब राज्य में एसआईआर का मुद्दा गरमाया हुआ है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जैसे कई बड़े विपक्षी नेता बिहार के दौरे पर हैं।

ये भी पढ़ें- रोहिंग्या का ‘गेट-वे’ बन गया है पश्चिम बंगाल: गिरिराज सिंह

Neha Singh