Bigg Boss 19: आखिर क्यों घर वालों ने Gaurav पर Sidharth Shukla को Copy करने का लगाया आरोप ?

Summary :

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 19 की शुरुआत से ही घर के अंदर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना भी घर के सदस्य बने हैं। जहां एक ओर उनकी एंट्री पर फैंस ने खुशी जताई, वहीं दूसरी ओर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। फैंस का कहना है कि गौरव अपने गेम और एटीट्यूड से बिग बॉस 13 के विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी कर रहे हैं। कुछ तो उन्हें “सस्ती कॉपी” तक कह रहे हैं। आइए जानते…

Bigg Boss

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 19 की शुरुआत से ही घर के अंदर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना भी घर के सदस्य बने हैं। जहां एक ओर उनकी एंट्री पर फैंस ने खुशी जताई, वहीं दूसरी ओर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।

फैंस का कहना है कि गौरव अपने गेम और एटीट्यूड से बिग बॉस 13 के विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी कर रहे हैं। कुछ तो उन्हें “सस्ती कॉपी” तक कह रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों गौरव पर ऐसे आरोप लग रहे हैं।

Gaurav Khanna
घरवालों के सामने एटीट्यूड दिखाना

Bigg Boss 19:  हाल ही में सामने आए शो के प्रोमो में गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच दाल को लेकर जबरदस्त बहस देखने को मिली। झगड़े के दौरान गौरव ने गुस्से में कहा – “नॉमिनेट करना है तो कर दो मुझे।”

उनका यह एटीट्यूड फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला के अंदाज की याद दिला गया। सिद्धार्थ भी बिग बॉस के घर में अपने दबंग स्टाइल और साफगोई के लिए जाने जाते थे।

Gaurav khanna
घरवालों की नजर में ‘चौड़े साहब’

Bigg Boss 19:  प्रोमो में बसीर अली ने भी गौरव को आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि गौरव सिर्फ चौड़े होकर बैठे रहते हैं और कोई काम नहीं करते। वहीं, बाकी घरवाले भी यही मानते हैं कि गौरव का एटीट्यूड अभी से ओवरकॉन्फिडेंस वाला हो गया है।

यहां भी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है, क्योंकि सिद्धार्थ भी घर के कामों में ज्यादा हिस्सा नहीं लेते थे, लेकिन गेम में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी से छाए रहते थे।

Gaurav Khanna
कैप्टेंसी का जुनून

Bigg Boss 19:  सिर्फ कुछ दिनों में ही गौरव खन्ना को कैमरे पर बाकी सदस्यों को ऑर्डर और रूल करते हुए देखा गया। ऐसा लग रहा है कि वह शुरुआत से ही घर का कैप्टन बनने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि गौरव का यह ओवर-डॉमिनेटिंग रवैया उन्हें आगे मुसीबत में डाल सकता है, क्योंकि बाकी सदस्य भी अब उनके खिलाफ होते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

Bigg Boss 19:  गौरव खन्ना पर लगातार सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग हो रही है। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला वर्जन 2बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असली सिद्धार्थ जैसा करिश्मा शायद ही कोई दिखा पाए। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि गौरव सिर्फ स्क्रीन टाइम पाने के लिए ऐसा गेम खेल रहे हैं।

Bigg Boss
सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना

Bigg Boss 19:  सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के इतिहास में सबसे स्ट्रॉन्ग विनर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने घर में किसी का सहारा लिए बिना अपनी पर्सनैलिटी और स्ट्रॉन्ग गेम से शो जीता था। वहीं गौरव खन्ना शुरुआत में ही उसी तरह का एटीट्यूड दिखा रहे हैं। यही वजह है कि दर्शकों को लग रहा है कि वह सिद्धार्थ की तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं।

Bigg Boss
अपनी असली पहचान बना पाते हैं या नहीं 

Bigg Boss 19:  गौरव खन्ना का गेम फिलहाल शुरुआती दिनों में ही काफी चर्चा में आ गया है। जहां एक ओर कुछ फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से करके उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में गौरव अपनी असली पहचान बना पाते हैं या सिर्फ “सस्ती कॉपी” के टैग के साथ रह जाते हैं।

 

Also Read: Bigg Boss 19: Captaincy Task में आया बड़ा Twist, Farhana की Power से इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

Tamanna Choudhary