Aaj Ka Mausam 28 August: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 28 August:  देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 28 अगस्त से 1 सितंबर तक हर दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mausam 28 August Aaj Ka Mausam: Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 28 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, फिलहाल तेज बारिश…

Aaj Ka Mausam 28 August:  देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 28 अगस्त से 1 सितंबर तक हर दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 28 August

Aaj Ka Mausam: Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 28 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, फिलहाल तेज बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।

रामपुर, पीलीभीत और बरेली में भी बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद और बागपत में भी हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 अगस्त को भी किसी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन 31 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: Bihar

बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मानसून की विदाई में समय है, इसलिए कुछ दिनों के अंतराल के बाद फिर से बारिश देखने को मिल सकती है। 30, 31 अगस्त और 1 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam: Rajasthan 

राजस्थान के दक्षिणी इलाकों में 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam 28 August
Aaj Ka Mausam 28 August

Aaj Ka Mausam: Punjab 

पंजाब के कई इलाकों में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के चलते कपूरथला जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। वहीं, फिरोजपुर जिले में नदी किनारे बसे गांवों को लोग खाली कर रहे हैं। पौंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने और लगातार बारिश की वजह से सतलुज, ब्यास और रावी नदियों सहित कई बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- Vaishno Devi Landslide : मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिवारों को 6 लाख की मदद

Neha Singh