Bigg Boss 19 Nominations: पहले नॉमिनेशन टास्क में हुआ बड़ा उलटफेर, दूसरेहफ्ते कौन होगा एलिमिनेशन का शिकार?

Summary :

Bigg Boss 19 Nominations: रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। शो शुरू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन पहले ही हफ्ते से घर के अंदर ड्रामा, फाइट्स और स्ट्रैटेजी देखने को मिल रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ये पहला वीकेंड का वार कैसा रहा और घर में इस बार क्या उलटफेर हुआ, पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को साफ-साफ बता दिया था कि किसका गेम अभी तक मजबूत नजर आ रहा है और कौन अब तक एक्टिव नहीं दिखा।…

Bigg Boss 19 Nominations

Bigg Boss 19 Nominations: रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। शो शुरू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन पहले ही हफ्ते से घर के अंदर ड्रामा, फाइट्स और स्ट्रैटेजी देखने को मिल रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ये पहला वीकेंड का वार कैसा रहा और घर में इस बार क्या उलटफेर हुआ, पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को साफ-साफ बता दिया था कि किसका गेम अभी तक मजबूत नजर आ रहा है और कौन अब तक एक्टिव नहीं दिखा। यही वजह है कि इस बार दूसरे हफ्ते का नॉमिनेशन और भी दिलचस्प हो गया है।

Bigg Boss 19 Nominations

पहले हफ्ते कौन हुआ नॉमिनेट?

अगर देखा जाए तो Bigg Boss के घर में आमतौर पर पहले हफ्ते कोई न कोई सदस्य बाहर हो जाता है, लेकिन इस बार मेकर्स ने ट्विस्ट ला दिया और किसी को बाहर नहीं किया। घरवालों को यह तो लग रहा था कि शो में टिके रहने के लिए उन्हें और ज्यादा एक्टिव होना पड़ेगा वहीं सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में ये हिंट दिया कि सिर्फ कैमरे के सामने दिखने से ही काम नहीं चलेगा, बल्कि पर्सनेलिटी और गेम प्लान दोनों मजबूत होने चाहिए।

Bigg Boss 19 Nominations
Bigg Boss 19 Nominations

Bigg Boss 19 Nominations

अब आते हैं इस हफ्ते के नॉमिनेशन पर। Bigg Boss 19 Nominations में इस बार कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, अवेज दरबार और मृदुल तिवारी नॉमिनेट हुए हैं। यानीये  पाँच सदस्य इस हफ्ते एलिमिनेशन की रेस में हैं। इन पाँचों में से किसी एक का सफर इस वीकेंड का वार में खत्म हो सकता है। इस टास्क में कई जगह बहसबाज़ी हुई क्योंकि हर कोई चाहता था कि उसका नाम नॉमिनेशन से बच जाए लेकिन बाद में ये पाँच नाम नॉमिनेट हो गए

 

क्या होगा नया नॉमिनेशन टास्क?

घरवालों को इस बार नॉमिनेशन के लिए एक नया तरीका दिया गया जिसे नाम दिया गया – ‘रूम ऑफ फेथ’। इसमें असैंबली रूम की जगह ग्रीन और रेड ट्राइएंगल बनाए जाएंगे । ग्रीन ट्राइएंगल में खड़े कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से रेड ट्राइएंगल में खड़े किसी सदस्य को नॉमिनेट करना होगा । यानी इस बार गेम सिर्फ पर्सनल वोटिंग का नहीं होगा, बल्कि स्ट्रैटेजी और ग्रुप डिस्कशन का भी हिस्सा बनेगा।

इस सदस्य पर है सबसे ज्यादा खतरा?

अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन पाँचों में से किसे घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अगर फैंस रिएक्शन देखा जाए तो अवेज दरबार को वो नाम माना जा रहा है। वीकेंड का वार में खुद Salman Khan ने अवेज को वॉर्निंग दी थी कि उन्हें अपना गेम स्ट्रॉन्ग करना होगा। घर में अब तक उनकी पर्सनालिटी और स्ट्रैटेजी उतनी साफ नजर नहीं आई है।

हालाँकि, यह भी सच है कि बिग बॉस का खेल सिर्फ घर के अंदर का नहीं है, बल्कि बाहर की पॉपुलैरिटी भी बहुत ज़रूरी होती है। अवेज दरबार सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और उनकी एक अच्छी-खासी फॉलोइंग है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी फैन पावर उन्हें इस एलिमिनेशन से बचा पाती है या नहीं।

आगे का खेल और मजेदार होगा

बात करें बिग बॉस के फॉर्मेट की तो आपको बता दें कि  यहां हर दिन नई कहानी बनती है, रिश्ते बदलते हैं और गेम भी। पहले हफ्ते में जहां घरवालों को बस एडजस्ट करना था, वहीं अब असली खेल शुरू हुआ है।

Also Read: Tanya Mittal Viral Video: Bigg Boss 19 की Tanya Mittal के झूठ का हुआ पर्दाफाश, सच्चाई जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Arpita Singh