बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली बिपाशा बसु इस वक़्त अपने मदरहुड को एन्जॉय करती दिख रही हैं। दरअसल बिपाशा हाल ही में मां बनी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस इस वक़्त अपने काम से दूर अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल बिपाशा अक्सर ही अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते है। ऐसे में अब बिपाशा ने अपनी बेटी को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा कर दिया हैं। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया हैं।

दरअसल शादी के 6 साल बाद बिपाशा और करण माता-पिता बने थे। ऐसे में बेटी की जन्म से दोनों ही कपल काफी ज्यादा खुश हुए थे। लेकिन इस ख़ुशी के पीछे के बहुत बड़ा गम भी छिपा हुआ था। जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने 8 महीने बाद की हैं। 12 नवंबर 2022 को मां बनीं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा हैं।

हाल ही में नेहा धूपिया के साथ लाइव चैट्स में बिपाशा ने एक ऐसा खुलासा कर दिया हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया हैं। बिपाशा ने जाहिर किया कि उनकी बेटी देवी के दिल में दो छेद थे। वह जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) से पीड़ित थीं। तीन महीने बाद देवी की सर्जरी हुई थी।

बता दे इस दौर का जिक्र करते हुए बिपाशा की आंखे नम हो उठी थी। जहां रोते हुए एक्ट्रेस ने बताया की “हमारी जर्नी नॉर्मल पैरेंट्स से बिल्कुल अलग रही। यह उस मुस्कान से कहीं अधिक कठिन है, जो अभी मेरे चेहरे पर है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी मां के साथ ऐसा हो। मुझे बेटी के जन्म के तीसरे दिन पता चला था कि उसके दिल में दो छेद हैं। मैंने सोचा था कि मैं इसे शेयर नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे बता रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि बहुत सारी मांएं हैं, जिन्होंने इस यात्रा में मेरी मदद की।”

वही जब बिपाशा ने करण को इस बारे में बताया को करण पूरी तरह से शॉक हो गए हैं। वही इस बात का जिक्र करण और बिपाशा ने अपने फैमिली तक में भी नहीं की थी। शुरूआती के दिनों में तो कपल को यही समझ नहीं आ रहा तह की आखिर ये वीएसडी कौन सी बीमारी हैं। शुरूआती 5 महीने हमारे लिए बहुत ही कठिन था।

“हमें बताया गया कि हर महीने हमें यह जानने के लिए स्कैन कराना होगा कि यह अपने आप ठीक हो रहा है या नहीं, लेकिन छेद बड़ा होने की वजह से हमें बताया गया कि सर्जरी करानी जरूरी है और वो भी सर्जरी तब सबसे फायदामंद होगा जब बचा तीन महीने का हो जाए।

बता दे की करण ने बच्ची के नेचुरल ठीक होने का इंतजार किया। लेकिन शुरूआती के दो महीने कुछ भी असर देखने को नहीं मिला। जिसकी वजह से दोनों ही कपल को सर्जरी कराने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि अब बिपाशा और करण की बेटी बिल्कुल स्वस्थ हैं। साथ ही देवी की सर्जरी भी कामयाब साबित हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



