रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपना 39वां जन्मदिन पति करण सिंह ग्रोवर और फिल्मी दोस्तों के साथ मनाया। हालांकि इसकी शुुरुआत उन्होंने शनिवार की रात को ही फेमिली पार्टी के साथ कर दी थी। रविवार रात बिपाशा अपने दोस्तों के साथ पार्टी एंजाॅय करती दिखीं। बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मीडिया के सामने केक काटा। इस दौरान उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री भी देखने को मिली।
क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे को सबके सामने किस किया। बिपाशा की इस पार्टी में दीया मिर्जा पति के साथ तो शमिता शेट्टी जीजा राज कुंद्रा के साथ पार्टी में नजर आईं। इनके अलावा पार्टी में यास्मीन कराची वाला, सोफी चौधरी, मनीष पॉल आदि मौजूद रहे। साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी के साथ करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा ने कई फिल्मों में काम किया। 2015 में बिपाशा ने फिल्म अलोन के को-स्टार और ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। शादी के बाद से अब तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



