Birthday Special : धरम का दिल है नरम

Summary :

NULL

HAPPY BIRTHDAY Dharmendra

कहते हैं कि धर्मेंद्र कलाकार बनने के लिए मुंबई अपने पिता को बिना बोले चले आए थे हालांकि उन्होंने अपने मन की बात अपने मां को कह दी थी। सन 1958 में धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर टैलेंट हंट प्रतियोगिता में भाग लिया जहां फिल्म निर्माता अर्जुन हिंगोरानी की नजर उन पर पड़ी।

Dharmendra

उन्होंने धर्मेंद्र को 1960 में अपनी फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के लिए चुन लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें मेहनताना के रुप में 51 रुपए मिले थे। इसके बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ते गये और एक के बाद एक सफल फिल्में हिंदी सिनेमा को देते गए…

Dharmendra

आज बॉलीवुड ही मैन धर्मेंद्र का जन्मदिन है। 82 वर्ष के हो चुके धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को लुधियाना (पंजाब) के नसराली गाँव में हुआ था। उनके गांव का नाम धरम सिंह देओल है। कहते हैं कि धर्मेंद्र कलाकार बनने के लिए मुंबई अपने पिता को बिना बोले चले आये थे हालांकि उन्होंने अपने मन की बात अपने मां को कह दी थी। 1958 में धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर टैलेंट हंट प्रतियोगिता में भाग लिया जहां फिल्म निर्माता अर्जुन हिंगोरानी की नजर उन पर पड़ी।

Dharmendra

उन्होंने धर्मेंद्र को 1960 में अपनी फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के लिये चुन लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें मेहनताना के रूप में 51 रुपए मिले थे। इसके बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ते गये और एक के बाद एक सफल फिल्में हिंदी सिनेमा को देते गये। धर्मेंद्र ने फिल्मों के अलावा टीवी शोज, प्रोडक्शन और राजनीति में भी हाथ आजमाया। इसके साथ ही उन्होंने बेटे सनी देओल और बॉबी देओल को भी इंडस्ट्री में लांच किया।

Dharmendra

धर्मेंद्र हैं फैमिली मैन: फिल्मोंं के अलावा धर्मेंद्र को फैमिली मैन के रूप में भी देखा जाता है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हें चार संतानें हैं, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल, और दो बेटियां अजीत और विजेता हैं। वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से भी उन्हें दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र की पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म आसमान महल के प्रीमियर के दौरान 1965 में हुई थी।

Dharmendra

उस वक्त वह इंडस्ट्री के सुपर स्टार बन चुके थे। कहते हैं कि उसके बाद ही उनके मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन उनका प्यार परवान चढ़ा फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान और फिर उनकी यह दोस्ती बढ़ती गई और 1979 में उन्होंने हेमा से शादी कर ली।

Dharmendra

धर्मेंद्र के बारे में एक और बात कही जाती है कि उन्हें उर्दू लिखना बहुत पसंद है। अभिनय के अलावा शेर और शायरी का शौक रखने वाले धर्मेंद्र अपनी डायरी में शायरी को उर्दू में ही लिखते हैं।

Dharmendra

इसके अलावा धर्मेंद्र के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें है। कहते हैं कि फिल्मों के शुरू से शौकीन रहे धर्मेंद्र को अभिनेत्री सुरैया की फिल्म ‘दिल्लगी’ बहुत पसंद थी वह उनकी इस फिल्म को देखने के लिए कोसों पैदल जाते थे। लगभग 40 बार उन्होंने उनकी इस फिल्म को देखा है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team