अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की मैदान की टिकटों की एडवांस बुकिंग आज से खुल गई हैं। बता दें इस ईद पर सिनेमाघरों में ये दो बड़ी फिल्मों क्लैश हो रहा है इन दोनों फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है इस बीच डे वन के एडवांस बुकिंग के कुछ आंकड़े सामने आ रहे हैं आइये जानते हैं दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग में कौन किसपे पड़ा भारी।
- सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की ‘मैदान’ का क्लैश हो रहा है
- एडवांस बुकिंग के कुछ आंकड़े सामने आगये हैं
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की मैदान ईद के मौके पर इस बार सिनेमाघरों में धमाल मचने वाला है ये फिल्में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इन मूवीज की टिकटों के लिए एडवांस बुकिंग की शुरुआत शनिवार से शुरू हो चुकी हैं चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग में ‘बड़े मियां छोटे मिया’ और ‘मैदान’ में से कौन किस पर भारी पड़ रही है
View this post on Instagram
बड़े मियां छोटे मियां के कितने बिके टिकट?
अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फिल्म में होश उड़ा देने वाले एक्शन हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है इन सबके बीच ‘बड़े मियां छोटे मिया’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है डायरेक्टर अली अब्बास जफर की एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां से काफी उम्मीदें की जा रही है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कमाई करेगी। लेकिन फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं एक रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन कुछ घंटों में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म के 5 हजार 318 टिकटों की सेल हो गई है। फिलहाल एडवांस बुकिंग कलेक्शन में इस मूवी ने 16 लाख की कमाई कर ली है।
View this post on Instagram
मैदान एडवांस बुकिंग रिपोर्ट कैसी है?
बड़े मियां छोटे मियां की तुलना में अजय देवगन की मैदान को टिकटों की एडवांस बुकिंग के मामले में पहले दिन काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है ‘मैदान’ सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है, सैयद1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर थे। एक रिपोर्ट के अनुसार फर्स्ट डे 6 हजार 287 टिकटों की सेल हो गई है। लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसके आधार पर मैदान पहले दिन बड़े मियां छोटे मियां पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं
फिल्म कब होगी रिलीज
10 अप्रैल ईद के फेस्टिवल को मद्देनजर रखते हुए मैदान और बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों मूवीज के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों फिल्मो की स्टार कास्ट की बात करे तो ‘मैदान’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। ये मूवी कोच सैयद अब्दुल रहीम की लाइफ पर बेस्ड है, जिन्होंने भारत में फुटबॉल में क्रांति ला दी थी। फिल्म में अजय देवगन, प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष ने अहम रोल प्ले किया है। वहीं, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर है, इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा ने अहम रोल प्ले किया है।


Download Android App
Download iOS App





