The Ba***ds of Bollywood की Success को लेकर बोले Bobby Deol “सारा क्रेडिट Aryan Khan को…”

Summary :

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) की सक्सेस को भरपूर एन्जॉय कर रहे है। बॉबी देओल इससे पहले भी कई बार ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके है। वहीं अब दर्शकों को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बॉबी देओल का किरदार अजय तलवार भी खूब पसंद आ रहा है। इसी सिलसिले में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल अपनी सक्सेस का श्रेय सीरीज के डायरेक्टर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को दिया है। इंटरव्यू…

aryan khan the bads of bollywood sucess bobby deol

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) की सक्सेस को भरपूर एन्जॉय कर रहे है। बॉबी देओल इससे पहले भी कई बार ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके है। वहीं अब दर्शकों को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बॉबी देओल का किरदार अजय तलवार भी खूब पसंद आ रहा है। इसी सिलसिले में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल अपनी सक्सेस का श्रेय सीरीज के डायरेक्टर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को दिया है। इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने क्या कुछ कहा चलिए जानते है।

बॉबी देओल ने क्या कहा?

बॉबी देओल ( Bobby Deol) ने मीडिया से बातचीत में कहा “अगर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ’ (The Ba***ds of Bollywood) लोगों को पसंद आ रही है तो इसका पूरा श्रेय आर्यन खान (Aryan Khan) को जाता है। वह बहुत ही Calm और Patient चीज़े डायरेक्ट करता है। इसके साथ ही हर किरदार को लेकर उनकी समझ और कलाकारों सुनना वाकई काबिले तारीफ है।”

The Ba***ds of Bollywood

 

“स्क्रिप्ट सुने बिना कहा हाँ”

बॉबी ने आगे बताया कि उन्होंने स्क्रिप्ट सुने बिना ही इस प्रोजेक्ट के लिए हाँ कर दी थी। उन्होंने कहा “मुझे पता था कि आर्यन शाहरुख खान के बेटे हैं और उन पर बहुत प्रेशर होगा। मैं उन्हें सपोर्ट करना चाहता था लेकिन उन्होंने खुद कहानी सुनाने की जिद की। सात घंटे तक जब उन्होंने कहानी सुनाई तो मैं उनकी कहानी की डेप्थ, उनके पैशन और ह्यूमर से काफी इम्प्रेस हो गया।”

“सेट पर नहीं करते थे गुस्सा”

बॉबी ने आर्यन (Aryan Khan) के प्रोफेशनलिज़्म की भी तारीफ की और कहा “सेट पर उन्होंने कभी अपना Patient नहीं खोया। वो तब तक टेक देते रहे जब तक उन्हें मनचाहा शॉट नहीं मिल गया लेकिन उन्होंने कभी किसी पर गुस्सा नहीं किया। चीज़ों को लेकर इतनी क्लैरिटी बहुत कम देखने को मिलती है।”

aryan khan

ओटीटी ने दिया दूसरा मौका

बॉबी देओल ( Bobby Deol) ने इंटरव्यू में यह भी माना कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने उनके करियर को एक नया मुकाम दिया है। उन्होंने कहा “ओटीटी ने मेरी ज़िंदगी बदल दी। क्लास ऑफ 83 और आश्रम जैसे प्रोजेक्ट्स ने मुझे ऐसे किरदार निभाने का मौका दिया जो मैंने पहले कभी नहीं किए थे। इसने मुझे दूसरा मौका दिया और दर्शकों ने मुझे फिर से अपनाया।”

bobby deol

वर्क फ्रंट

अपने करियर के बारे में बात करते हुए बॉबी ( Bobby Deol) ने बताया “जब सनी भैया ने ‘क्लास ऑफ 83’ देखी, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। मेरे लिए वो पल बहुत इमोशनल था। ऐसा लगा जैसे मैंने फिर से शुरुआत कर दी हो।” बता दें, आज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) की सफलता के साथ बॉबी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। वहीं अब ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद दर्शन उन्हें फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में भी देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में हुई इस Popular Actress की Wildcard Entry, जानें आखिर Amaal Mallik से क्या है Connection?

Yashika Jandwani