Anil Kapoor ने किया अपने यंग दिखने का खुलासा , खुद को फिट रखने के लिए अपनाते हैं ये फंडा

Summary :

Anil Kapoor इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। इसके पीछे का कारण है उनकी नई तस्वीर। हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म मलंग की टीम के साथ सोशल मीडिया

Anil Kapoor इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। इसके पीछे का कारण है उनकी नई तस्वीर। हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म मलंग की टीम के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की गई है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अनिल कपूर अपने लुक की वजह से खूब चर्चा में हैं। जिसपर सुपरस्टार अनील कपूर का कहना है कि 62 साल की उम्र में उनका युवा लगने का राज अंदरुनी और बाहरी खुशी है।

अनिल कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई जबरदस्त तरीके से…

अनिल कपूर की ये फोटो सोशल मीडिय यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गई है। एक यूजर ने अनिल कपूर की फोटो पर कमेंट्स करते हुए लिखा है कि दिल धड़कने दो स्टार की उम्र कैसे घट रही है।

अनिल कपूर की इस फोटो को देखने के लिए कई सारे लोगों के मन में उत्सुकता भी देखने को मिली। कई सारे यूजर्स ने अनिल कपूर की पुरानी और नई तस्वीरों के बीच तुलना भी करनी शुरू कर दी है। वहीं एक यूजर्स ने कहा कैसे आप अपने युवा दिनों के मुकाबले जवान दिखाई दे रहे हैं।

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/AnilKapoor/status/1102417940966768640

 

जब क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अनिल कपूर के प्रशंसकों की लिस्ट में शामिल हुए तब पूछा कि अनिल कपूर ऐसा क्या खाते हैं जो वे 62 की उम्र में सिर्फ 26 के दिखाई देते हैं। इस पर अनिल कपूर ने ट्वीट किया अंदर और बाहरी खुशी। इसका राज कड़ी मेहनत और समर्पण है।

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1102575381993918464

 

 

वहीं अनिल कपूर के कुछ फैंस ने कहा कि कैसे अनिल युवा होते जा रहे हैं जब कई सारे लोगों ने कहा कि अनिल कपूर जल्द ही करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के साथ अभिनय करते दिखाई देंगे। और युवा जैसे ही दिखाई देंगे।

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/AnilKapoor/status/1102957444454641664

मोहिता सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म मलंग 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी जिसमें अनिल कपूर के अलावा आदित्य रॉय कपूर दिशा पटानी और कुणाल खेमू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

रणबीर को लेकर कंगना ने दिया यह बड़ा बयान, आलिया ने दिया यह करारा जवाब

 

 

Desk Team