बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोडिय़ों में से एक है। विरुष्का अक्सर की सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को एक साल पूरा हो चुका है। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे।
लेकिन यह हमारे देश की कमाजोरी है कि जैसे ही किसी की शादी होती है तो लोग उससे बच्चे की उम्मीद करने लग जाते हैं। लेकिन आज के जमाने के लोग इन बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हुए इन सब चीजों पर फैसला करने के लिए कुछ समय लेते हैं।
वहीं ऐसा ही कुछ अनुष्का और विराट की शादी के बाद हुआ। बता दें कि अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें बहुत जोरों शोरो से फैल रही है। लेकिन अब हर बात केवल अफवाह ही साबित हुई है।
खबरों के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान जब बॉलीवुड एक्टे्रस अनुष्का शर्मा से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर आ रहीं खबरों के ऊपर सवाल किए गए तो अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को महज अफवाह बताते हुए दिया जवाब।
अनुष्का ने अपनी झूठी प्रेग्नेंसी पर दिया जवाब
प्रेग्नेंसी की बात पर अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्होंने शादी जल्दी कर ली तो इस मतलब है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो बच्चे भी जल्दी कर लेंगी। आगे अनुष्का ने कहा कि शादी की बात आप फिर भी सबसे छुपा सकते हैं लेकिन यदि आप प्रेग्नेंट हैं और आपके गर्भ में बच्चा पल रहा हो तो उसको किसी भी हालात में छुपाया नहीं जा सकता है।
‘हिना खान’ उर्फ कोमोलिका शो कसौटी जिंदगी की 2 से बाहर, किया खुद खुलासा


Download Android App
Download iOS App








