बॉलीवुड पर कुछ दिनों से कोरोना का असर कुछ ज़्यादा ही नज़र आ रहा है। हर रोज़ एक सेलिब्रिटी की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे सामने आ रही है। अभी खबरे आई थी की एक्टर वरुण धवन और नीतू कपूर इस बीमारी की चपेट में आ चूके है। अब एक और सितारे का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है। अब मीडिया में ऐसी खबरे है की एक्ट्रेस कृति सेनन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

बता दे कृति हाल ही में चंडीगढ़ से लौटी थीं, जहां वो राजकुमार राव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। वही एक बार कृति ने मुंबई में फोटोग्राफर्स से बात करते हुए कहा था कि वो एक सेकंड के लिए भी अपना मास्क नहीं हटाएंगी। ऐसे में इतनी सावधानी बरतने के बाद भी कृति आखिर कोरोना पॉजिटिव हो ही गईं। वैसे अभी तक कृति ने खुद इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है।

वही कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्मों में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे भी शामिल है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 में शुरू की जाएगी। उनकी पिछली फिल्म की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर के साथ फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं।


Download Android App
Download iOS App



