एक्टर एजाज़ ख़ान की फैन फोल्लोविंग इन दिनों लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। एजाज़ ख़ान ने जब से बिग बॉस करने का फैसला लिया वो सुर्खियों में आ गए। इस शो के दौरान उन्हें ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनका पास्ट और उनकी पर्सनल लाइफ इन दिनों पब्लिक हो चुकी है। शो के हर गुज़रते दिन के साथ उनकी लाइफ का एक नया चैप्टर या यू कहे की पुराना चैप्टर दर्शको के सामने आ रहा है।

अभी कुछ ही दिन बीते है जब एजाज़ ने अपनी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील किया था वो वाकई चौंका देने वाला था। अब एक बार फिर एजाज़ ख़ान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। एजाज़ ने खुलासा किया है कि एक बार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनकी खिलाफ दहेज का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी थी। इससे भी बड़ा खुलासा ये है कि एजाज़ के मुताबिक ऐसा करने के लिए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को किसी ने उकसाया था। एक्टर ने हिंट दिया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को उकसाने वाले कोई और नहीं बल्कि विकास गुप्ता थे। आपको बता दें कि विकास बिग बॉस 14 हाउस में चैलेंजर बनकर आए हैं।

दरअसल, कल के एपिसोड में दिखा कि एजाज़, अभिनव शुक्ला से अपने दिल की बात शेयर करते हैं। एजाज़ बताते हैं कि, ‘मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझपर झूठा दहेज़ का केस फाइल करने की धमकी दी थी, तब मैं धर्मकोट में था। पहाड़ों पर बैठकर मैं बहुत रोया था, ये सोचकर कि ऐसा मेरे साथ ही क्यों हो रहा है। मैं एक अच्छा आदमी हूं। अगर ऐसा हो जाता तो मेरा परिवार जेल जा सकता था, जो होते हुए मैं नहीं सकता था।’

आगे एजाज़ ने कहा, ‘मेरे बहुत दोस्तों ने कहा था कि उस लड़की के खिलाफ में केस फाइल कर दूं, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि वो लड़की किसी की बेटी है। लेकिन बाद में उस लड़की ने मुझे बताया कि ऐसा करने के लिए उसे किसी ने उकसाया था’। ये बताते हुए एजाज़ ने ‘वी’ साइन बनाया और विकास गुप्ता की तरफ इशारा किया। एजाज़ की ये पूरी कहानी सुनकर अभिनव शॉक्ड रह गए। आगे एजाज़ ने विकास की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘आने दे उसको मैं दिखाता हूं।
ऐसे में एजाज़ ख़ान की बाते सुनकर तो यही लगता है की वो विकास गुप्ता की ही बात कर रहे है। अगर वो शख्स सच में विकास है तो आगे के एपिसोड्स देखना वाकई दिलचस्प होगा।


Download Android App
Download iOS App




