साउथ की मशहूर एक्ट्रेस वीजे चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं। बताया जा रहा है की उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है। महज 28 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सुसाइड से पहले वीजे चित्रा ने देर रात तक शूटिंग भी की थी।
जानकारी के अनुसार, चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। फिलहाल उनके मंगेतर से भी पूछताछ की जाने वाली है।
वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स में मुलई का किरदार प्ले करने के लिए जाना जाता है। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता। मुलई के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने वाली अदाकार अब दुनिया के बीच नही रहीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन में थी जिसके चलते उन्होंने ये चौंकाने वाला कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 2:30 बजे होटल लौटी थी। वो होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं।
पुलिस को दिए बयान में हेमंत ने बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं और ना ही दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी और जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।


Download Android App
Download iOS App



