जमाना जिस तरह बदल रहा है उसी तरह लोगों के तौर तरीके और परम्परों में भी काफी बदलाव आने लगे है। पहले जब शादियां होती थी तो लड़कों की उम्र की तुलना में कम उम्र लड़कियों का चुनाव बेहतर समझा जाता था। लेकिन अब ये चीजें खत्म होने लगी है। अब युवा अपने जीवनसाथी का चुनाव अपनी पसंद से करने लगे है और यही बात बॉलीवुड में भी लागू होती है।
बॉलीवुड में आपने कई जोड़ियां देखी होंगी जिनकी उम्र में काफी अंतर होता है। कई ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने से कहीं अधिक उम्र के जीवनसाथी को चुना है और कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है जिनकी उम्र अपने लाइफ पार्टनर से कहीं ज्यादा है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवा रहे है जिनके पति की उम्र और उनकी खुद की उम्र में काफी ज्यादा अंतर है।
1.सोहा अली खान
पटौदी खानदान की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की है। सोहा अली खान की उम्र 40 साल है वहीँ कुणाल खेमू की उम्र 34 साल है।
सोहा उनसे करीब 6 साल बड़ी है पर फिर भी इनकी शादीशुदा जिंदगी काफी मजे में चल रही है और कुछ समय पहले ही इन दोनों की एक प्यारी से बेटी भी हुई है।
2.शिल्पा शेट्टी
अपने समय की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर बेहद सजग रहती है। इन्होने मशहूर बिज़नेस मैन राज कुंद्रा से शादी की है।
आपको जानकर हैरानी होगी की शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से उम्र में बड़ी है। ये अंतर् ज्यादा नहीं है पर आपको बता दें शिल्पा शेट्टी राज से 3 महीने बड़ी है।
3.अर्चना पूरण सिंह
बॉलीवुड और टीवी जगत में अर्चना पूरण सिंह जाना माना नाम है और इन्होने अभिनेता परमीत सिंह से शादी की है। लम्बे समय से अभिनय क्षेत्र में काम कर रही अर्चना अपने पति से करीब 7 साल बड़ी है।
उम्र में इतना अंतर् होने के बाद भी इन दोनों का रिश्ता बहुत ही प्यारा और मजबूत है।
4.उर्मिला मातोंडकर
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर इन दिनों बॉलीवुड से दूर अपनी शादी शुदा जिंदगी का लुत्फ़ ले रही है। इन्होने काफी लेट शादी थी औरइनके पति भी इनसे उम्र में काफी छोटे है।
उर्मिला ने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। उर्मिला की उम्र करीब 44 साल है वहीँ उनके पति मोहसिन की उम्र अभी 33 साल है। दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है।


Download Android App
Download iOS App












