पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है और भारत में भी लगातार बढ़ती इस समस्या से निजात पाने के लिए देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। 3 मई तक जारी लॉकडाउन से एक तरफ जहां कोरोना पर लगाम लगाए जाने की कोशिश जारी है वहीं इसी बीच घरेलू हिंसा के मामले काफी बढ़ गए हैं।
.jpg)
इस संवेदनशील मुद्दे पर बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों ने पहल करते हुए लोगों को जागरूक बनाने कदम उठाया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमे बोल्ल्य्वूद और खेल जगत की सेलिब्रिटीज ने घरेलु हिंसा पर भी लॉकडाउन लगाने की मांग की है।
.jpg)
वीडियो में विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर, दीया मिर्जा और करण जौहर जैसे फिल्म सेलिब्रिटीज के विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी लोगों से अपील की है। घरेलु हिंसा के मामलों को रिपोर्ट करने की मांग के साथ सितारे कह रहे है घरेलू हिंसा पर भी लॉकडाउन लगाया जाए।
.jpg)
अपनी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए सेलिब्रिटीज ने कहा है -सभी पुरषों को हम कहते हैं- यही समय है हिंसा के खिलाफ बोलने का. महिलाओं से हम कहना चाहते हैं- यही समय है अपनी चुप्पी तोड़ने का। अगर आप घेरलू हिंसा का शिकार हैं, फिर चाहे वो घर पर हों, आपको रिपोर्ट करना चाहिए।
कई बड़े राजनेताओं ने भी घरेलु हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कोरोना महामारी के बीच घरेलू हिंसा के ये बढ़ते मामले काफी परेशान करते हैं। ये बेहद चिंता जनक बात है।
.jpg)
कई राज्यों की सरकारों ने घरेलु हिंसा के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष हेल्प लाइन भी जारी की है और कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी चेतावनी देते हुए कहा था , ‘महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करना महाराष्ट्र की संस्कृति नही है, वो इन घटनाओं को सहन नहीं करेंगे।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



