पाक एक्ट्रेस वीना मलिक ने IAF और पीएम मोदी के खिलाफ उगला जहर, गुस्से में उबले लोग

Summary :

सलमान खान के शो बिग बॉस में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री वीना मलिक ने सोशल मीडिया पर बेहद घटिया हरकत करके अब देश

सलमान खान के शो बिग बॉस में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री वीना मलिक ने सोशल मीडिया पर बेहद घटिया हरकत करके अब देश के लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया है। साल 2010 में बिग बॉस 4 में आई वीना मलिक ने भारत विरोधी एक ट्वीट किया है। वीना मलिक लगातार भारत विरोधी पोस्ट शेयर करते हुए दिखाई दी हैं।

 

इस ट्वीट में एक वीडियो के साथ उन्होंने न केवल भारत बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी चुनौती देते हुए लिखा है कि मेरे सभी बॉलीवुड के दोस्तो। हमारे साथ मत टकराना। उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सलमान खान, लेखक शोभा डे, इंडियन एयर फ़ोर्स और इंडियन मीडिया को भी टैग किया है।

इसके पहले भी 25 फरवरी को किए एक ट्वीट में वीना ने शाहरुख की फिल्म माय नेम इज खान का डायलॉग एडिट करके लिखा है – माय नेम इज ट्री एंड आई एम नॉट अ टेरेरिस्ट…

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/iVeenaKhan/status/1100288957890392064

भारतीय सेना के बडगाम में क्रैश हुए विमानों के बाद वीना ने अजय देवगन को टैग करते हुए लिखा है- यह होता है जब आप बेस्ट के साथ पंगा लेते हो। हम अपने पेड़ों का भी बदला लेते हैं।

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/iVeenaKhan/status/1100668146158108672

अजय के ही ट्वीट को कोट करते हुए वीना ने मजाक उड़ाया था- ईश्वर मृत पेड़ों की आत्मा को शांति दे।

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/iVeenaKhan/status/1100348570451013632

लगातार किए दो ट्वीट्स में वीना ने लिखा है- हम तुम्हें सरप्राइज देंगे।
एक और ट्वीट में वीना ने एक गाना शेयर किया है जिसका टाईटल है – ऐ दुश्मन-ए-वतन, हम तुम्हें तोहफा देंगे।

वीना ने सलमान खान को भी नहीं बख्शा। सलमान के ट्वीट को कोट करते हुए वीना ने लिखा- सलाम सलमान जी, आपकी इंडियन एयर फोर्स की खबर ले लो।

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/iVeenaKhan/status/1100671468701130752

वीना ने अक्षय कुमार को कहा क्रेश हुए विमानों की फोटो शेयर की है और लिखा है- अक्षय कुमार इंडियन एयर फोर्स की इन मशीनों ने कल आतंकी कैम्प नष्ट किए थे। अब इन्हें देखो। ज्यादा जानकारी के लिए न्यूज चैनल और ट्विटर भी चेक कर सकते हो।

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/iVeenaKhan/status/1100677564966846464

वीना मलिक ने सबसे ज्यादा घटिया हरकत तो तब करी जब उन्होंने ये जहरीला ट्वीट किया। वीना ने पकड़े गए भारतीय सेना के जवानों की फोटों पोस्ट की है और लिखा है। अभी अभी तो आए हो, अच्छी मेहमान नवाजी होगी।

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/iVeenaKhan/status/1100678842161811456

ये किये वीना ने अन्य ट्वीट…

1#

2#

3#

4#

बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके लिए लोग बेहद भद्दे कमेंट्स लिख रहे हैं। लेकिन कई लोग वीना की इस घटिया हकरकत पर बहुत गुस्से में है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Desk Team