महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक मुख्य पर्व होता है। यह भगवान शिव की पूजा करने का सबसे बड़ा त्योहार है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था।
लेकिन आपको बता दें कि जितनी जल्दी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं उतनी ही जल्दी वह नाराज भी हो जाते हैं इसलिए शिवरात्रि के दिन और पूजा में कुछ विशेष बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले लोगों को कैसा खान-पान करना चाहिए।
चाय और फलों का सेवन करना चाहिए
ऐसा माना जाता है जो लोग शिवरात्रि का व्रत रखते हैं उन्हें चावल,दाल,गेेंहू से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
लेकिन जो लोग भोल बाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं उन्हें फल,दूध,चाय,कॉफी आदि का सेवन करना चाहिए।
इस व्रत में दूध से बनी ठंडाई भी पी सकते हैं। क्योंकि दूध में कैल्शियम और प्रोटीन दोनों होता है ये पेट के लिए भी काफी अच्छा होता है।
ऐसा होना चाहिए खान-पान
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की शादी हुई थी। इस दिन व्रत रखने की प्रथा कई सालों से चली आ रही है।
कुछ लोग इस दिन बिना कुछ खाए-पीए भी व्रत रखते हैं। लेकिन विशेष तौर पर महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा और सेंघा नमक,आलू,साबुदाना से बने व्यंजनो का ही सेवन करना चाहिए।
आप सिंघाडे के आटे से कटलेट भी बना सकते हैं जिसमें गाजर के साथ आलू व शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को डालकर कटलेट तैयार कर लें बता दें कि इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है।
गिलहरियां करती हैं इस फोटोग्राफर के लिए मॉडलिंग, देखें बेहद खूबसूरत तस्वीरें


Download Android App
Download iOS App











