Bollywood Celebrities Holi Celebration: होली पार्टी में दिखाना है ग्लैमरस अंदाज तो कैरी करें बॉलीवुड सेलेब्स जैसी ऑउटफिट्स

Bollywood Celebrities Holi Celebration( Source: Social Media)

Bollywood Celebrities Holi Celebration: होली का त्योहार अपने साथ खुशियां और उत्साह लेकर आता है। ऐसे में जगह जगह होली पार्टी का आयोजन किया जाता है। होली पार्टी का आयोजन रंगों के इस उत्सव को और ज्यादा उत्साह, मस्ती और मेल-जोल से भरने के लिए किया जाता है। ये न केवल त्योहार का आनंद उठाने का मौका देता है, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने, पुराने गिले-शिकवे दूर करने और दोस्तों-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भी एक जरिया होता है।

ऐसे में इस पार्टी के दौरान लड़कियां और महिलाएं अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाने से पीछे नहीं हटती हैं। यदि आपको भी होली पार्टी अटेंड करनी है तो यहां हम कुछ ट्रेंडी आउटफिट की तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे हैं। इन आउटफिट को पहनने के बाद आपका लुक भी सबसे अलग दिखेगा।

Bollywood Celebrities Holi Celebration: ग्लैमरस अंदाज तो कैरी करें बॉलीवुड सेलेब्स जैसी ऑउटफिट्स

1. Skirt Top

Bollywood Celebrities Holi Celebration
Bollywood Celebrities Holi Celebration( Source: Social Media)

यदि आपको अपने एथनिक लुक में वेस्टर्न टच देना है तो इस तरह की क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट पहनें। ऐसी घेर वाली लॉन्ग स्कर्ट आपके लुक को खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। इसके साथ अपने बालों को हल्का सा कर्ल करके खुला रखें। यदि बाल बांधने हैं तो पोनीटेल बनाएं, ताकि लुक अच्छा दिखे।

2. Dress

Bollywood Celebrities Holi Celebration( Source: Social Media)
Bollywood Celebrities Holi Celebration( Source: Social Media)

एथनिक टच के साथ वेस्टर्न लुक कैरी करना है तो ऐसी कढ़ाई वाली मिडी ड्रेस पहनें। ऐसी ड्रेस आपको होली पार्टी में ग्लैमरस दिखने में मदद करेगी। इसके साथ अपने बालों को वेवी स्टाइल में कर्ल करें, ताकि आपका लुक अलग और प्यारा दिखे।

3. Drape Saree

Bollywood Celebrities Holi Celebration( Source: Social Media)
Bollywood Celebrities Holi Celebration( Source: Social Media)

होली पार्टी में आप साड़ी तो कैरी नहीं कर सकती हैं, क्योंकि हर कोई साड़ी पहनकर सहज नहीं रहता, लेकिन आप चाहें तो प्री ड्रेप्ड साड़ी पहन सकती हैं। ये पहले से फिक्स होती है, इसलिए इसे पहनकर आपको परेशानी नहीं होगी, और लुक भी सबसे अलग और प्यारा दिखेगा।

4. Sharara Suit

Bollywood Celebrities Holi Celebration( Source: Social Media)
Bollywood Celebrities Holi Celebration( Source: Social Media)

वैसे तो आज-कल शरारा सूट काफी चलन में है, लेकिन आप शरारा सूट की जगह शरारा के साथ क्रॉप टॉप और श्रग कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें और मेकअप को लाइट रखें। ज्यादा हैवी मेकअप आपके लुक को अजीब दिखाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।