3 YouTube चैनल, 25,00,00,000 रुपये का मालिक, Bigg Boss17 के बाद झेली Trolling अब मिल रही जान से मारने की धमकी

Anurag Dobhal Mental Harassment

Anurag Dobhal Mental Harassment: नामी यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल की हालिया इंस्टा पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। अनुराग ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। अनुराग की इंस्टा पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस इस खबर से काफी चिंतित हैं।

 Anurag Dobhal Mental Harassment: सोशल मीडिया पोस्ट से मची खलबली

बता दें कि अनुराग डोभाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में लिखा- पिछले साल से कुछ लोग मुझे मानसिक प्रताड़ना कर रहे हैं। उन्होंने मुझसे सबकुछ छीन लिया है। मेरी परिवार की फाइनेंशियल पावर और मेरे रिश्ते भी. ‘मेरे खुद के अपने लोगों ने मुझे इतना टॉर्चर किया है कि मुझे जीने लायक ही नहीं छोड़ा है. जितना हो सकता था मैंने खुद के लिए लड़ाई लड़ी. लेकिन अब वो लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं, ताकि मुझे मारने की प्लानिंग कर सकें. जितना सह सकता था हो गया अब और नहीं सह सकता. जाऊंगा जरूर लेकिन इन सबके चेहरे और सच्चाई बताकर जाऊंगा. अब सहन नहीं होता.

Anurag Dobhal News: कौन हैं अनुराग डोभाल? (Social Media Influencer Anurag Dobhal News)

अनुराग के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई है। फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर परेशान दिख रहे हैं। हालांकि, अनुराग ने पोस्ट में किसी को टारगेट नहीं किया है। अनुराग की बात करें तो वो पेशे से एक यूट्यूबर और मोटो ब्लॉगर हैं। सोशल मीडिया पर The UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह Bigg Boss 17 में नजर आए, जहां उनकी Munawar Faruqui से खूब बहस हुई, जबकि Mannara Chopra संग उनकी खास दोस्ती चर्चा में रही। शो के दौरान Salman Khan से टकराव के चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

Also Read: अमेरिका में ईरान पर हमले के विरोध में भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।