Holi 2026 Colors Importance: रंगों का पर्व होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार होली का त्योहार 4 मार्च को एक खास ज्योतिषीय योग में मनाया जाएगा। इस दिन, पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का अनूठा संगम बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, प्रातः 7:27 बजे तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का असर रहेगा, इसके बाद पूरे दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ प्रभाव रहेगा।
होली पर सभी अपनी आपसी रंजिश भूलकर साथ में त्योहार मनाते हैं। होली पर रंगों का खास महत्व है, इनके बिना ये पर्व अधूरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं , हर रंग का अपना एक विशेष महत्व है? तो आइए, इस लेख में हम आपको होली के रंगो का महत्व बताते हैं।
Holi Colors Astrology: ज्योतिष के अनुसार रंगों का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के रंग सिर्फ खुशियां ही नहीं लाते, बल्कि ये हमारे ग्रहों, भाग्य और जीवन की दिशा पर भी असर डालते हैं। हर रंग का अपना बहुत जरूरी है, ताकि हम सकारात्मकता और शुभ फल प्राप्त कर सकें।
Holi Color Meaning: होली पर अलग-अलग रंगों का महत्व

लाल रंग
लाल रंग मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है। यह शक्ति, उत्साह, आत्मविश्वास और साहस का प्रतिक है। जिन लोगों को अपने करियर या जीवन में ऊर्जा की कमी लगती है, तो उनके लिए ये रंग शुभ है।
पीला रंग
पीला रंग गुरु ग्रह से जुड़ा होता है और इसे ज्ञान, समृद्धि, आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है। होली पर पीला रंग लगाने से भाग्य का साथ मिलता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। जो लोग शिक्षा, नौकरी या व्यापार में सफलता चाहते हैं, उनके लिए पीला रंग विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
हरा रंग
हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और यह बुद्धि, संवाद क्षमता और विकास से जुड़ा होता है। जिन लोगों को व्यापार, संचार या किसी भी प्रकार के मानसिक कार्य में सफलता चाहिए, उनके लिए होली पर हरे रंग का प्रयोग विशेष रूप से लाभकारी होता है। यह रंग न केवल मानसिक शांति लाता है, बल्कि रिश्तों में भी मधुरता और समझदारी बढ़ाता है।
नीला रंग
नीला रंग शनि ग्रह से जुड़ा है, इसे अनुशासन, धैर्य और स्थिरता का प्रतिक माना जाता है। जिन लोगों के जीवन में बाधाएं चल रही हो, वह नील रंग का प्रयोग करें।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग प्रेम, कोमलता और रिश्तों की मिठास का प्रतीक होता है और यह शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है। अपने दांपत्य जीवन में मधुरता लाने और प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए गुलाबी रंग शुभ होता है। होली पर गुलाबी रंग लगाने से रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी समझ और प्यार बढ़ता है।
Holi Rang ka Mahatva: ग्रहों और ऊर्जा से जुड़ी सही रंगों की पहचान

होली के रंग केवल त्योहार का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये हमारे ग्रहों और जीवन की ऊर्जा से भी जुड़े होते हैं। इसलिए होली पर सही रंगों का चयन करें, जिससे जीवन सुख-समृद्धि और संतुलन ला सकें। इसलिए पहले होली के रंगों का महत्व समझें और सकारात्मक सोच के साथ त्योहार मनाएं।























