ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने परोसा खाना और मिठाई !

Summary :

ईशा अंबानी की शादी के अब कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे जिसमे अमिताभ और आमिर जैसे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे खाना परोसते नजर आ रहे है।

हाल ही में हुई ईशा अंबानी की शादी की चर्चा अभी सोशल मीडिया पर खूब चल रही है और हो भी क्यों न , ये इस सा की सबसे बड़ी और ग्रैंड शादी जो थी। इस शादी में देश विदेश के प्रतिष्ठित लोगों समेत पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की। ईशा अंबानी की शादी के अब कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे जिसमे अमिताभ और आमिर जैसे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे खाना परोसते नजर आ रहे है।

ईशा अंबानी की शादी

साथ ही कई अन्य बॉलीवुड कलाकारों के भी इस तरह के काम करते हुए वीडियोस खूब वायरल हो रहे है। इन वीडियोस को देखकर बहुत से लोग कमेंट कर रहे है तो बहुत से हैरान भी है।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी में मेहमानों को खाना परोसते देख लोगों का कहना है की पैसा सबकुछ करा सकता है वहीँ कुछ ने बेहद अजीबोगरीब टिप्पणियां भी दी।

ईशा अंबानी की शादी

इसके बाद कुछ ऐसी तस्वीरें भी आई जिसमे ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान भी हाथों में प्लेट्स लेकर मेहमानों को मिठाई और खाना परोसते नजर आ रहे थे।

ईशा अंबानी की शादी

तस्वीरों और वीडियोस को देखने के बाद ये जरूर कहा जा सकता है की बॉलीवुड कलाकारों ने परफेक्ट लड़कीवाले होने का धर्म अच्छी तरह निभाया पर सोशल मीडिया पर ट्रोलर कहाँ पीछे रहते है , इन्हें तो बस मौका चाहिए खिल्ली उड़ाने का।

ईशा अंबानी की शादी

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ अपनी मेहमान नवाजी के लिए पहले ही मशहूर है और इस शादी में भी उन्होंने अपना ये गुण बहुत अच्छे से सबके सामने पेश किया।

ईशा अंबानी की शादी

सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी में ऐश्वर्या बच्चन भी बेहद खूबसूरत लग रही थी और अपनी बेटी आराध्या के साथ मिठाई बांटते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/BrYDyM5HfIz/?utm_source=ig_embed

कहना गलत नहीं होगा की इस शादी में पूरा बॉलीवुड लड़की वाला बन कर पेश हुआ। इससे पहले सलमान खान का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था जब वो ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में बैक ग्राउंड डांसर बने दिखाई दिए थे।

ईशा अंबानी की शादी

आपको बता दें शुक्रवार को ईशा और आनंद ने अपनी शादी का रिसेप्शन रखा था जिसमें दिया मिर्जा, बमन इरानी, हेमा मालिनी, जितेंद्र, एकता कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे लगभग सभी बॉलिवुड सितारे मौजूद थे।

ईशा अंबानी की शादी के बाद अब इन अरबपतियों की सिंगल बेटियों पर है सबकी नजरें

Desk Team