Bollywood Celebs Wishes PM Modi: Kangana Ranaut से लेकर Hema Malini तक, इन सितारों ने अनोखे अंदाज में दी PM Modi को जन्मदिन की बधाई

Summary :

Bollywood Celebs Wishes PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है और देश-दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं। शाहरुख खान और आलिया भट्ट जैसे सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की और उनके सफ़र और नेतृत्व की सराहना की। Bollywood Celebs Wishes PM Modi Hema Malini ने दी जन्मदिन की बधाई हेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मोदी जी।…

Bollywood Celebs Wishes PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है और देश-दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं। शाहरुख खान और आलिया भट्ट जैसे सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की और उनके सफ़र और नेतृत्व की सराहना की।

Bollywood Celebs Wishes PM Modi

Hema Malini ने दी जन्मदिन की बधाई

हेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मोदी जी। आज आपके 75वें जन्मदिन पर, मैं आपको अपने परिवार, और समस्त बृजवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं भगवान कृष्ण से आपके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं। माननीय प्रधानमंत्री जी, हमें आप पर गर्व है।’ देश की बेहतरी में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की प्रशंसा करते हुए, ‘ड्रीम गर्ल’ ने आगे कहा, ‘जब से आपने देश की कमान संभाली है, देश में सकारात्मक बदलाव आए हैं और हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। इतने कम समय में आपने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से ही आपके साथ जुड़ी हुई हूं। जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तो मुझे दोनों बार राज्य में चुनाव प्रचार करने का मौका मिला।’

शाहरुख ने शेयर किया वीडियो मैसेज

शाहरुख खान ने वीडियो मैसेज में कहा- ‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर मैं उनको अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आपका जो सफर रहा है, जर्नी रही है, जो आपकी कहानी है, एक छोटे से शहर से लेकर ग्लोबल स्टेज तक वो बहुत ही ज्यादा इंस्पायरिंग इस कहानी में आपका डिसिप्लिन, आपकी मेहनत और अपने देश के प्रति डेडिकेशन दिखाई पड़ता है। 75 साल की उम्र में जो आपकी एनर्जी है, वो हम जैसे जवान लोग को पीछे छोड़ देती है.’ वहीं, शाहरुख ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Kangana Ranaut की शेयर की फोटो

Bollywood Celebs Wishes PM Modi
Bollywood Celebs Wishes PM Modi

अनुपम खेर ने कहा- मैं आपको बहुत दिनों से जानता हूं

Bollywood Celebs Wishes PM Modi
Bollywood Celebs Wishes PM Modi

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के समय से जानते है। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की।

आलिया भट्ट ने शेयर की वीडियो

रितेश देशमुख ने लिखा- ईश्वर आपको उत्तम

रितेश देशमुख ने लिखा- ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को उनके 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं – ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें सर.’

 

Also Read: Huma Qureshi Rumoured Boyfriend: कौन हैं Rachit Singh? जिससे एक्ट्रेस Huma Qureshi ने रचाई गुपचुप सगाई, बॉलीवुड सेलब्स से भी है खास कनेक्शन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।