घर-घर बिजली, मुफ्त अनाज-इलाज से पेंशन तक, मोदी राज में ये 10 योजनाएं बदल रही लोगों की जिंदगी

Summary :

Modi Govt Best Schemes: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश के 14वें मुखिया के तौर पर उनके सफर की शुरुआत से लेकर अब तक उनकी सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे आमजनता से लेकर महिलाओं, बूढें हो या विधवा सबके लिए काम हुआ है। पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में ऐसी कई योजनाएं शुरू की हैं, जो आम आदमी के घर तक खुशियां और सहूलियत भी पहुंच रही है। भारत में मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है, जिसे हमने मोदी 3.O नाम दिया है।…

Modi Govt Best Schemes: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश के 14वें मुखिया के तौर पर उनके सफर की शुरुआत से लेकर अब तक उनकी सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे आमजनता से लेकर महिलाओं, बूढें हो या विधवा सबके लिए काम हुआ है। पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में ऐसी कई योजनाएं शुरू की हैं, जो आम आदमी के घर तक खुशियां और सहूलियत भी पहुंच रही है। भारत में मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है, जिसे हमने मोदी 3.O नाम दिया है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल तक कई जनसुविधा योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें मुफ्त अनाज से हर घर नल तक। ऐसे में आज हम पीएम मोदी के विशेष दिन पर जानेंगे कुछ लाभकारी योजनाएं।

PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल

Modi Govt Best Schemes
Modi Govt Best Schemes

गौरतलब है कि मोदी के कार्यकाल में आम लोगों को मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज, पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और सबके लिए घर समेत कई लाभ मिल रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। बचपन से ही पीएम मोदी में देश के प्रति समर्पण की भावना रही है। उनका जीवन हमेशा से सपनों को हकीकत में बदलने की मिसाल रहा है। उनके कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं में पीएम आवास योजना, पीएम सूर्य गृह योजना और आयुष्मान भारत योजना समेत कई अन्य शामिल हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इन योजनाओं का लाभ आम आदमी से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मिल रहा है। तो आइए पीएम मोदी के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के बारे में, जो आम से लेकर खास तक की जिंदगी बदल रही हैं।

Modi Government Schemes: मोदी सरकार की 10 बड़ी योजनाएं

Modi Government Schemes
Modi Government Schemes

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से अब तक कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका उद्देश्य भारत के सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देना रहा है। ये योजनाएं गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बनाई गई हैं। बता दें कि मोदी सरकार की ये योजनाएं समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। इनसे करोड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ हुआ है और देश के विकास में सकारात्मक परिवर्तन आया है। ये योजनाएं “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करती हैं। यहां हम मोदी सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY)

PMJDY
PMJDY

यह योजना 2014 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य हर भारतीय को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना था। इसके तहत करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुले, जिससे सीधे लाभ हस्तांतरण (DBT) संभव हो सका।

2. स्वच्छ भारत मिशन (SBM)

2 अक्टूबर 2014 को शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य भारत को स्वच्छ बनाना और खुले में शौच से मुक्त (ODF) करना था। इसके तहत लाखों शौचालय बनाए गए और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई गई।

3. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)

इस योजना का उद्देश्य 2022 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध कराना था। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को सब्सिडी के साथ घर मुहैया कराए गए।

4. उज्ज्वला योजना (PMUY)

उज्ज्वला योजना
उज्ज्वला योजना

इस योजना के तहत गरीब परिवारों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए, जिससे उन्हें धुएं से मुक्त सुरक्षित रसोई मिली।

5. आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY)

यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके तहत गरीब और कमजोर वर्गों को प्रति परिवार ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलता है।

6. सुकन्या समृद्धि योजना

यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू की गई थी। इसमें माता-पिता अपनी बेटी के लिए एक खाता खोल सकते हैं, जिसमें अच्छा ब्याज मिलता है और टैक्स छूट भी है।

7. मुद्रा योजना (PMMY)

मुद्रा योजना
मुद्रा योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और स्वरोजगार शुरू करने वालों को बिना गारंटी के ऋण दिया जाता है। इसमें ‘शिशु’, ‘किशोर’ और ‘तरुण’ तीन श्रेणियां हैं।

8. डिजिटल इंडिया मिशन

इस मिशन का उद्देश्य भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था बनाना है। इसके तहत डिजिटल सेवाओं, इंटरनेट कनेक्टिविटी और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया गया।

9. Startup India: स्टार्टअप इंडिया

Startup India
Startup India

यह योजना नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई। इसमें नए उद्यमों को टैक्स में छूट, फंडिंग और आसान रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

10. अटल पेंशन योजना (APY)

इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा देना है। इसके तहत नामांकन करने वाले को 60 साल के बाद हर माह ₹1000 से ₹5000 तक की पेंशन मिलती है।

PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी का बचपन

PM Modi 75th Birthday
PM Modi 75th Birthday

पीएम मोदी आज 75 साल के हो गए हैं। दुनिया भर में उनके जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पीएम मोदी का जीवन बचपन से ही संघर्ष से भरा रहा है। उन्होंने अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेची। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। एक साधु जैसा जीवन जीते हुए उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए बहुत कुछ कमाया। पीएम मोदी से जुड़ी कई अनसुनी कहानियां हैं जो आपको जाननी चाहिए। https://www.modistory.in/ पोर्टल पर मोदी से जुड़ी खास कहानियां शेयर की जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी उनके बचपन की है जो सभी को जाननी चाहिए। एक बार, जब पीएम मोदी पूर्णकालिक प्रचारक थे, वे एक गांव में एक स्वयंसेवक के घर गए, जहां एक पति, पत्नी और उनका छोटा बच्चा एक झोपड़ी में रहते थे। फिर उन्होंने पीएम मोदी से भोजन के लिए कहा, और पीएम मोदी मान गए। उन्होंने उसे एक प्लेट में दो रोटियां और एक कटोरे में थोड़ा दूध दिया। उनका छोटा बच्चा पास में बैठा था, उसकी निगाहें दूध पर टिकी थीं। उस दौरान पीएम मोदी ने बच्चे को दूध दिया और पानी के साथ रोटी खाई। यह घटना तब से काफी चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें-जब मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ कर घर ले आए थे छोटे नरेंद्र, PM मोदी के बर्थडे पर जानें उनके बचपन की शरारती कहानियां

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।