जब मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ कर घर ले आए थे छोटे नरेंद्र, PM मोदी के बर्थडे पर जानें उनके बचपन की शरारती कहानियां

Summary :

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश विदेश के नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आज पूरे देश में पीएम मोदी के फैन उनके लिए खास तैयारियां कर रहे हैं। कहीं पीएम मोदी की तस्वीर की रंगोली बनाई जा रही है तो कहीं उनके जन्मदिन पर 75 किलो का लड्डू का केक बनाया जा रहा है। पीएम मोदी आज भले ही भारतीय राजनीति के शिखर पर हैं, लेकिन कभी वे बचपन में शरारते भी किया करते थे। आज हम आपको उनके बचपन की कुछ रोचक कहानियों के बारे में बताएंगे।…

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश विदेश के नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आज पूरे देश में पीएम मोदी के फैन उनके लिए खास तैयारियां कर रहे हैं। कहीं पीएम मोदी की तस्वीर की रंगोली बनाई जा रही है तो कहीं उनके जन्मदिन पर 75 किलो का लड्डू का केक बनाया जा रहा है। पीएम मोदी आज भले ही भारतीय राजनीति के शिखर पर हैं, लेकिन कभी वे बचपन में शरारते भी किया करते थे। आज हम आपको उनके बचपन की कुछ रोचक कहानियों के बारे में बताएंगे।

PM Modi Birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी कई अनकही, लेकिन बेहद भावुक और प्रेरणादायक कहानियां modistory.in नामक पोर्टल पर संग्रहित हैं। इन किस्सों से उनकी संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और आम लोगों से गहरा जुड़ाव साफ झलकता है।

PM Modi Childhood: मगरमच्छ के बच्चे को घर ले आए थे छोटे नरेंद्र

प्रधानमंत्री ने एक बार खुद अपने बचपन के बारे में बताया कि एक बार वे अपने दोस्तों के साथ शर्मिष्ठा सरोवर गए थे। पीएम वहां से एक मगरमच्छ का बच्चा पकड़कर घर ले आए थे। तब उनकी मां हीराबा ने उन्हें समझाया कि किसी बच्चे को उसकी मां से अलग करना गलत होता है।

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday

PM Modi Childhood: शहनाई वादकों को परेशान करते थे पीएम

अपने बचपन की यादों में उन्होंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में बताया था कि वे कैस बचपन में शहनाई वादकों को परेशान किया करते थे। उन्होंने बताया कि वे शहनाई वादकों को इमली दिखाकर परेशान करते थे, जिससे उनके मुंह में पानी आ जाता था और उनसे शहनाई बज नहीं पाती थी। इसके अलावा भी उनके कई ऐसे किस्से हैं, जो पीएम के राष्ट्र के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं।

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday

PM Modi Interesting Story: पानी के साथ खाई थी रोटी

डॉ. अनिल रावल द्वारा साझा की गई एक घटना 1983-84 की है, जब नरेंद्र मोदी पूर्णकालिक प्रचारक हुआ करते थे। एक बार वे एक गांव में एक स्वयंसेवक के घर भोजन के लिए पहुंचे। घर में सिर्फ एक झोपड़ी थी, जिसमें एक दंपत्ति और उनका छोटा बच्चा रहते थे। जब भोजन परोसा गया तो एक टेढ़ी-मेढ़ी थाली में एक रोटी का टुकड़ा और थोड़ा सा दूध रखा गया। तभी मोदी जी ने देखा कि महिला की गोद में बैठा बच्चा दूध की ओर टकटकी लगाए देख रहा है। उन्हें तुरंत समझ में आ गया कि यह दूध दरअसल बच्चे के लिए था। उन्होंने दूध लेने से मना कर दिया और सिर्फ पानी के साथ रोटी खाई। बाद में मां ने वह दूध अपने बच्चे को पिला दिया और भूख से बेहाल बच्चा एक ही सांस में सारा दूध पी गया। यह दृश्य देख मोदी जी भावुक हो गए।

PM Modi Childhood
PM Modi Childhood

PM Modi Interesting Story : कारगिल शहीद की पत्नी को लड़ाया चुनाव

पीएम मोदी के मन में बचपन से राष्ट्रभक्ति हैं। 1999 की एक कहानी इस बारे में बताती है, जब उन्होंने कारगिल शहीद की पत्नी सुधा यादव को महज़ 11 रुपये में चुनाव लड़ाया और जिताया। यह 11 रुपये उनकी माताजी द्वारा दी गई बचत थी, जिसे नरेंद्र मोदी ने चादर पर कलश रखकर चुनावी शुरुआत के रूप में भेंट किया।

ये भी पढ़ें- PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी आज देंगे बड़ी सौगात, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का करेंगे शुभारंभ

Neha Singh