Vaishno Devi Yatra: 22 दिनों बाद गूजेंगे ‘जय माता दी’ के जयकारे, नवरात्रों से पहले शुरू हुई यात्रा

Summary :

Vaishno Devi Yatra को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया था लेकिन अब नवरात्रों से पहले 22 दिनों तक स्थगित रहने के बाद वैष्णो देवी तीर्थयात्रा फिर से शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं को राहत और खुशी मिली है। बता दें कि देश भर से तीर्थयात्री पहुँचने लगे हैं और खुशी जता रहे हैं कि उनका लंबा इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ और अब वह वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मंदिर में आशीर्वाद ले सकेंगे। Vaishno Devi Yatra वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर को शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण लगातार…

Vaishno Devi Yatra को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया था लेकिन अब नवरात्रों से पहले 22 दिनों तक स्थगित रहने के बाद वैष्णो देवी तीर्थयात्रा फिर से शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं को राहत और खुशी मिली है। बता दें कि देश भर से तीर्थयात्री पहुँचने लगे हैं और खुशी जता रहे हैं कि उनका लंबा इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ और अब वह वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मंदिर में आशीर्वाद ले सकेंगे।

Vaishno Devi Yatra

Vaishno Devi Yatra
Vaishno Devi Yatra

वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर को शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण लगातार 20वें दिन भी स्थगित रही। भवन और वहां तक जाने वाले मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है और मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए आवाजाही असुरक्षित हो गई है।

Landslide in Jammu-Kashmir

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई जगहों पर बाधित है, जिससे संपर्क टूट गया है। बता दें कि लंबे समय तक यात्रा स्थगित रहने से श्रद्धालुओं में निराशा है, वहीं तीर्थयात्रा पर निर्भर स्थानीय व्यवसायियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Landslide in Vaishno Devi

Landslide in Vaishno Devi
Landslide in Vaishno Devi

वैष्णो देवी धाम में 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद स्थगित कर दी गई थी, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। बता दें कि यह आपदा दोपहर लगभग 3 बजे आई, जब भारी बारिश के कारण कटरा से मंदिर तक 12 किलोमीटर की यात्रा के लगभग आधे रास्ते में, अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी भूस्खलन हुआ था।

ALSO READ: Vaishno Devi Yatra: श्री माता वैष्णो के भक्तों के लिए बड़ी जानकारी, जानें कब से शुरू हो रही यात्रा?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।