Vaishno Devi Yatra: श्री माता वैष्णो के भक्तों के लिए बड़ी जानकारी, जानें कब से शुरू हो रही यात्रा?

Summary :

Vaishno Devi Yatra: श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। खराब मौसम और रास्तों की मरम्मत के कारण कुछ समय के लिए रोकी गई पावन यात्रा अब 14 सितंबर से दोबारा शुरू होने जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है। Vaishno Devi Yatra: भक्तों में जगी बड़ी उम्मीद इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। हर साल लाखों श्रद्धालु माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते…

Vaishno Devi Yatra: श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। खराब मौसम और रास्तों की मरम्मत के कारण कुछ समय के लिए रोकी गई पावन यात्रा अब 14 सितंबर से दोबारा शुरू होने जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है।

Vaishno Devi Yatra: भक्तों में जगी बड़ी उम्मीद

इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। हर साल लाखों श्रद्धालु माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रा के दोबारा शुरू होने से न केवल भक्तों को राहत मिली है बल्कि स्थानीय कारोबारियों को भी बड़ी उम्मीद जगी है।

Vaishno Devi Yatra
Vaishno Devi Yatra

Vaishno Devi News: 26 अगस्त को आई थी आपदा

कटरा के पास त्रिकुटा पर्वत की अधकुवारी घाटी में 26 अगस्त को बादल फटने की दुखद घटना घटी थी। इस हादसे में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने तीर्थ यात्रा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक दिया था। इस दौरान गुफा मंदिर तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत का कार्य भी तेज़ी से शुरू किया गया था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। इसी वजह से उम्मीद की जा रही थी कि यात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा जल्द की जाएगी, और अब यह आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है।

Vaishno Devi Yatra
Vaishno Devi Yatra

Mata Vaishno Devi: श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी प्राथमिकता

अधिकारियों ने बताया है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था। अब जब मौसम सामान्य हो रहा है और मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है, तो 14 सितंबर से यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

Vaishno Devi Yatra
Vaishno Devi Yatra

Maa Vaishno Devi News: कटरा के व्यापारियों को राहत की उम्मीद

यात्रा रुकने से कटरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा छा गया था। होटल खाली पड़े थे, रेस्टोरेंट्स में ग्राहक नहीं थे और लोकल ट्रांसपोर्ट भी बंद हो गया था। स्थानीय व्यापारी अरविंद कुमार ने बताया कि तीर्थयात्रा रुकने से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। अगस्त 2023 में लगभग 7.10 लाख और अगस्त 2024 में 7.48 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए थे। लेकिन इस साल आपदा की वजह से यह संख्या काफी कम हो गई। जुलाई 2025 में 6.77 लाख भक्तों ने दर्शन किए थे, जो सामान्य से कम मानी जा रही है।

Vaishno Devi Yatra
Vaishno Devi Yatra

भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक

त्रिकुटा की पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। हर वर्ष करीब एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा के फिर से शुरू होने से न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को राहत मिली है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: हाउस अरेस्ट क्यों हुए संजय सिंह, जम्मू कश्मीर पुलिस ने घर में लगाया ताला, फारुख अब्दुल्ला की भी कर दी बेइज्जती

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।