Best places to visit in India in October 2025: अक्टूबर के महीने में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की इन जगहों को करें Explore

Best places to visit in India in October 2025: घूमने का शौक हर किसी को होता है। लेकिन कुछ कारणों से लोग घूमने नहीं जा सकते हैं। साल में कुछ महीने तो इतने बेहतरीन होते हैं कि उन जगहों पर घूमने का मन हर किसी का करता है, तो आपको बता दें कि अक्टूबर वो महीना है। जब मॉनसून खत्म होकर हल्की ठंडी हवाएं पूरे भारत में पहुंचना शुरू हो जाती हैं।

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इस बदलते मौसम में घूमना पसंद नहीं करते हैं। इसी कारण अक्टूबर में टूरिस्ट प्लेस पर बहुत कम लोग मिलेंगे। इन लोगों को पता नहीं है कि देश में ऐसी कुछ जगह हैं, जो इस मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाती है, तो जानिए कुछ ऐसी जगह के बारें में जहां आप इस अक्टूबर घूमने जा सकते हैं।

1. जीरो (Arunachal Pradesh)

Best places to visit in India in October 2025

अरुणाचल प्रदेश में जीरो एक ऐसी जगह हैं। जो आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगी अगर आप भी शांति और सुकून भरी जगह तलाश रहे हैं, तो इससे बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी। अक्टूबर के इस मौसम में वहां का मौसम काफी सुहाना हो जाता है। पहाड़, हरियाली और मन को शांत करने जैसा माहौल होता है।

इसके अलावा यहाँ की संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता है। अगर आप यहां घूमने आएं तो इसके पास मौजूद आस-पास की सभी जगहों पर ज़रूर घूमें। टैली घाटी फाॅरेस्ट वाइल्ड लाइफ, मेघना गुफा मंदिर और सिद्धेश्वर नाथ मंदिर है।

2. लाचेन (Sikkim)

Best places to visit in India in October 2025

लाचेन एक शानदार जगह है, इसके चारों तरफ बर्फीली पहाड़ी और घाटियों मौजूद हैं। अक्टूबर के महीने में लाचेन घूमने बहुत सारे लोग आते हैं। लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को इस जगह के बारे में नहीं पता है। अक्टूबर के इस बेहतरीन मौसम में कुछ नया अनुभव करने के लिए यहां ज़रूर आएं। यहां जाने का प्लान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बना सकते हैं।

यहां की प्राकृतिक खूबसूरती टूरिस्टों को आकर्षित करती है। यहां जब आप सैर करेंगे तब आप अनुभव करेंगे कि ये जगह कितनी खूबसूरत और शांति से भरी हुई है। आप लाचेन में थांगु घाटी, चोपता घाटी, लाचेन मठ और गुरुडोंगमर लेक जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं।

3. डूवर्स (West Bengal)

Best places to visit in India in October 2025

अक्टूबर के इस महीने में ये जगह भी घूमने जाएं। यहां जाकर आपको बहुत सी नई चीज़ों का अनुभव करने को मिलेगा। डूवर्स एक बेहद खूबसूरत जगह हैं, जिसे पूर्वोत्तर भारत का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। ये जगह समृद्ध और जंगलों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां जाकर आपको दूर-दूर तक जंगल ही जंगल नज़र आएंगे यही कारण है कि यहां हरियाली बहुत ज्यादा है। यहाँ आप अपने वीकेंड को आराम से गुज़ार सकते हैं।

ये जगह प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए खास माना जाता है। गोरुमारा नेशनल पार्क, बक्सा टाइगर रिज़र्व, जलदापाड़ा वाइल्ड लाइफ यहाँ के खास टूरिस्ट आकर्षणों में गिने जाते हैं।

4. लोनावाला (Maharashtra)

Best places to visit in India in October 2025

मुंबई वालों के लिए लोनावाला और खंडाला काफी बेहतरीन जगह मानी जाती है। मुंबई में रहने वाले लोगों को ये बहुत अच्छे से पता है कि अक्टूबर के महीने में लोनावाला कितना खूबसूरत हो जाता है। मुंबई के ज्यादातर लोग तो वीकेंड पर इस जगह घूमने ज़रूर आते हैं। इस महीने में यहां के पहाड़ काफी ज्यादा हरे-भरे लगने लगते हैं।

टूरिस्ट इस नजारे को एंजॉय करने के लिए मुुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रोड ट्रिप करते हैं। दूर-दूर से लोग यहाँ के मनमोहक वातावरण, पहाड़ों के नज़ारे और हरियाली देखने के लिए आते हैं। यहां आकर आप ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसे एडवेंचर का मज़ा ले सकते हैं।

5. नैनीताल (Uttarakhand)

Best places to visit in India in October 2025

वैसे तो उत्तराखंड की सभी जगह ऐसी हैं , जहां घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां की खूबसूरत नजारे सबका मन मोह लेते हैं। लेकिन जब अक्टूबर के महीने में नैनीताल एक ऐसी जगह है, जो बेहद खूबसूरत है इस समय नैनीताल अपनी फिज़ाओं में होता है। आज भी नैनीताल में सबसे अधिक ताल हैं।

इसे भारत का लेक डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है। क्योंकि ये पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। ‘नैनी’ शब्द का अर्थ है, आँखें और ‘ताल’ का अर्थ है झील। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड के सबसे फेमस जगहों में से एक है। टूरिस्ट यहाँ गर्मियों में खूब आते हैं लेकिन यहाँ आने का बेस्ट समय अक्टूबर ही है।

Also Read: Places to Visit in Nepal: नेपाल में घूमने की ये 7 जगहें आपको भी कर देंगी फैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।