लैंडस्लाइड से मची तबाही, 4 की मौत तो कई लापता, रोगंटे खड़े कर देंगे ये वायरल वीडियो

Summary :

Sikkim Landslide Today: सिक्किम में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड होने से 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग अभी लापता बताए गए हैं। फिलहाल, लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। भारी बारिश के बीच प्रशासन ने जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी सामने आई है कि पश्चिम सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अपर रिमबी में गुरुवार देर रात यह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने मिलकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। Sikkim Natural Disaster:…

Sikkim Landslide Today: सिक्किम में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड होने से 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग अभी लापता बताए गए हैं। फिलहाल, लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। भारी बारिश के बीच प्रशासन ने जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी सामने आई है कि पश्चिम सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अपर रिमबी में गुरुवार देर रात यह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने मिलकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

Sikkim Natural Disaster: इस तरह बचाई जा रही जान

Sikkim Natural Disaster
Sikkim Natural Disaster

इसी बीच, पुलिस ने उफनती हुम नदी पर पेड़ों के तनों से एक अस्थायी पुल बनाकर दो घायल महिलाओं को बचाया। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Sikkim Landslide: पुलिस अधिकारी ने हादसे पर क्या कहा?

Sikkim Landslide
Sikkim Landslide

गेयजिंग के पुलिस अधीक्षक त्सेरिंग शेरपा ने बताया कि भूस्खलन में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भीम प्रसाद लिंबू (53 वर्षीय), उनकी बहन अनिता लिंबू (46 वर्षीय), उनके दामाद बिमल राय (50 वर्षीय) और सात वर्षीय पोती अंजल राय के रूप में हुई है।

Landslide Video: तबाही का वीडियो वायरल

Sikkim Landslide Today: विधायक और श्रम मंत्री पहुंचे 

यांगथांग के स्थानीय विधायक और श्रम मंत्री भीम हांग लिंबू रात करीब 2 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। उन्होंने भारी बारिश और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से पीड़ितों को निकालना संभव हुआ। इससे पहले, सोमवार आधी रात को सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में भूस्खलन हुआ था, जिसमें थांगशिंग गांव के 45 वर्षीय बिष्णु की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज! घट गए सोना-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले देख लें देशभर का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।