हाउस अरेस्ट क्यों हुए संजय सिंह, जम्मू कश्मीर पुलिस ने घर में लगाया ताला, फारुख अब्दुल्ला की भी कर दी बेइज्जती

Summary :

AAP Leader House Arrest: आप सांसद संजय सिंह को विधायक मेहराज मलिक का समर्थन करना भारी पड़ गया है। संजय सिंह को अब नजरबंद कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संजय सिंह को उनके घर में बंद कर दिया है। अब्दुल्ला ने आप सांसद संजय सिंह को पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने श्रीनगर पहुंचे थे। प्रदर्शन करने से पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया। AAP Leader House Arrest: एक्स पर दी जानकारी आप सांसद ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज मेहराज मलिक की…

AAP Leader House Arrest: आप सांसद संजय सिंह को विधायक मेहराज मलिक का समर्थन करना भारी पड़ गया है। संजय सिंह को अब नजरबंद कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संजय सिंह को उनके घर में बंद कर दिया है। अब्दुल्ला ने आप सांसद संजय सिंह को पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने श्रीनगर पहुंचे थे। प्रदर्शन करने से पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया।

AAP Leader House Arrest: एक्स पर दी जानकारी

आप सांसद ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना था, लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। मुझे इमरान हुसैन और साथियों के साथ गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।”

MP Sanjay Singh: फारुख अब्दुल्ला को गेट पर ही रोका

वर्तमान मुख्यमंत्री के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अबद्ल्ला संजय सिंह से मिलने पहुंचे थे, लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस ने उन्हें दरवाजे से ही लौटा दिया। संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पुलिस ने फारूक अब्दुल्ला का अपमान किया है, जो खुद कई बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जैसे ही उन्हें नज़रबंद किए जाने की जानकारी मिली, वे मुझसे मिलने घर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट से ही वापस भेज दिया। इस तरह का रवैया ठीक नहीं है। यह सरासर गुंडागर्दी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

AAP Leader House Arrest
AAP Leader House Arrest

Jammu and Kashmir: संजय सिंह के समर्थन में बोले अब्दुल्ला

अब्दुल्ला ने तर्क दिया कि संजय सिंह को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देना “बिल्कुल गलत” था। उन्होंने कहा “यह बिल्कुल गलत है। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन भारत के संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है। दुख की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है और उपराज्यपाल के पास सारी शक्तियां हैं। वह इसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए कर रहे हैं। क्या संजय सिंह को बोलने से रोकना ज़रूरी था? यह कोई निरंकुश शासन नहीं है।”

क्या है पूरा मामला

आप की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मलिक को 8 सितंबर को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था और बाद में उन्हें कठुआ जिला जेल में बंद कर दिया गया था। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ चार दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी कड़ी मे अब संजय सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- Block Everything Protest: नेपाल के बाद फ्रांस में होगा तख्तापलट!, राष्ट्रपति मैक्रों पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव

Neha Singh