Block Everything Protest: नेपाल के बाद फ्रांस में होगा तख्तापलट!, राष्ट्रपति मैक्रों पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव

Summary :

Block Everything Protest: नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते PM रहे ओली सरकार का तख्तापलट हो गया है। कुछ समय बाद ही फ्रांस में भी लाखों क संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए है और इस प्रदर्शन को नाम दिया Block everything protest। बता दें कि फ्रांसीसी पुलिस अधिकारियों ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार के अलोकप्रिय कदमों के कारण गिरने के दो दिन बाद हुई है। France Protest News Today फ्रांस की सड़कों में लाखों प्रदर्शकारी आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे है। जिसके चलते फ्रांसीसी अधिकारियों ने…

Block Everything Protest: नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते PM रहे ओली सरकार का तख्तापलट हो गया है। कुछ समय बाद ही फ्रांस में भी लाखों क संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए है और इस प्रदर्शन को नाम दिया Block everything protest। बता दें कि फ्रांसीसी पुलिस अधिकारियों ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार के अलोकप्रिय कदमों के कारण गिरने के दो दिन बाद हुई है।

France Protest News Today

Block Everything Protest
Block Everything Protest

फ्रांस की सड़कों में लाखों प्रदर्शकारी आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे है। जिसके चलते फ्रांसीसी अधिकारियों ने 80,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की, बैरिकेड्स लगाए और यूरोप के सबसे व्यस्त शहरी राजमार्ग, पेरिस में रिंग रोड को रोकने का प्रयास किया।

Block Everything Protest

पूर्वी पेरिस के पोर्ट दे मोंट्रेइल में प्रदर्शनकारियों ने जमकर आगजनी की और ट्राम की पटरियों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। प्रदर्शनकारी यातायात बाधित करने के प्रयास में राजमार्ग पर भी पहुँच गए। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को ऐसा करने से रोक दिया। बता दें कि यूरोप के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक, पेरिस के गारे दू नॉर्ड के आसपास तनाव बढ़ गया है।

France Protest Reason

Block Everything Protest
Block Everything Protest

फ्रांस में बायरू की सरकार के गिरने और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा अपने पुराने सहयोगी सेबेस्टियन लेकोनू को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने किया गया, जिससे सोशल मीडिया और टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। बता दें कि 2018 में सुनियोजित येलो वेस्ट विरोध प्रदर्शनों शुरू किया गया था लेकिन इस बार Block Everything Protest ऑनलाइन समर्थन के साथ शुरू हुआ।

France Political Crisis

फ्रांस में नेपाल की तरह ही सरकार गिराने का मुद्दा चर्चा में है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर दबाव बढ़ता जा रहा है और इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। बता दें कि वर्ष 2022 में इमैनुएल मैक्रों दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए थे।

ALSO READ: बर्बाद हो रहा नेपाल! जेल तोड़कर भागे 15000 कैदी, सेना की फायरिंग में 2 की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।