बर्बाद हो रहा नेपाल! जेल तोड़कर भागे 15000 कैदी, सेना की फायरिंग में 2 की मौत

Summary :

Nepal Protest Update: नेपाल इस समय राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया के लिए चले जेन जी के विद्रोह सरकार को उखाड़ फेंका है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर आगजली की और सरकारी भवनों पर कब्जा कर लिया। हालांकि अब सेना ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है और हालात शांत हैं। नेपाल में जारी उथल-पुथल के बीच जेलों में बंद 15000 कैदी फरार हो गए हैं। Nepal Army Firing: सेना की फायरिंग में 2 की मौत नेपाल के रामेछाप में कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की। सेना की गोलीबारी में…

Nepal Protest Update: नेपाल इस समय राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया के लिए चले जेन जी के विद्रोह सरकार को उखाड़ फेंका है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर आगजली की और सरकारी भवनों पर कब्जा कर लिया। हालांकि अब सेना ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है और हालात शांत हैं। नेपाल में जारी उथल-पुथल के बीच जेलों में बंद 15000 कैदी फरार हो गए हैं।

Nepal Army Firing: सेना की फायरिंग में 2 की मौत

नेपाल के रामेछाप में कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की। सेना की गोलीबारी में दो कैदियों की मौत हो गई। सेना के साथ झड़प में 10 और कैदियों को गोली लगी। नेपाल में सेना के नियंत्रण में आने के बाद गोलीबारी की यह पहली घटना है। इससे पहले, नेपाल की अलग-अलग जेलों से अब तक 15000 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं।

Nepal Protest Update
Nepal Protest Update

Nepal Jail Break: भारत में घुस रहे नेपाल के कैदी

नेपाल की जेलों से भागे हुए कैदी अब भारत में उत्पात मचाने की फिराक हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि अब नेपाल के प्रदर्शनकारी और कैदी भारत में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार की सीतामढ़ी में नेपाल से भागे 13 कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एसएसबी ने 10 कैदियों को पकड़ा था। नेपाल की स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर सुरक्षा उपायों को सख्त कर दिया गया है।

Nepal Political Crisis: सेना ने संभाली कमान

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से कोहराम मचा हुआ है। आगजनी, लूटपाट और जेल से कैदी फरार हो रहे है। प्रदर्शनकारियों की बात मानने के बाद भी विरोध हिंसक झड़प में बदल गया और नेपाल सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद सेना ने नेपाल की कमान संभाली है और पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है। नेपाल में अब अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी चल रही है।

Nepal Protest Update: सुशीला कार्की को पीएम बनाने की मांग

Sushila Karki
Sushila Karki

इस बीच जेन-जेड के 5000 से ज़्यादा सदस्यों ने एक वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लिया। इस मीटिंग में अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए सुशीला कार्की का नाम आगे रखा गया और इस पर सहमति भी बन गई। अब देखना होगा कि नेपाल में स्थिति कब तक सामान्य होती है।

ये भी पढ़ें- Sushila Karki Nepal: नेपाल में बनेगी अंतरिम सरकार, सुशीला कार्की को बालेन शाह का फुल सपोर्ट

Neha Singh