Navratri Vrat Niyam: शारदीय नवरात्रि व्रत में भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, वरना टूट जाएगा पूरा उपवास!

navratri vrat niyam

Navratri Vrat Niyam: शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म में काफी महत्व है, इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हर साल इस त्योहार को पूरे भारत में बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। इन 9 दिनों में लोग व्रत करते हैं और मां दुर्गा से सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं। शारदीय नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के व्रत और विधि-विधान से पूजा की जाती है।

इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। बहुत से लोग माता दुर्गा की मूर्ति रखते हैं, कुछ लोग माता दुर्गा के दर्शन के लिए बड़े-बड़े पंडाल में जाते हैं। शारदीय नवरात्रि में रखे जाने वाले व्रत के कुछ नियम भी हैं, इस लेख में आपको उन्हीं नियम के बारे में बताते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर (Shardiya Navratri Calendar)

navratri vrat niyam

  • 22 सितंबर 2025 – प्रतिपदा       (शैलपुत्री पूजा)
  • 23 सितंबर 2025 – द्वितीया        (ब्रह्मचारिणी पूजा)
  • 24 सितंबर 2025 – तृतीया         (चन्द्रघण्टा पूजा)
  • 26 सितंबर 2025 – चतुर्थी          (कूष्माण्डा पूजा)
  • 27 सितंबर 2025 – पञ्चमी          (स्कन्दमाता पूजा)
  • 28 सितंबर 2025 – महाषष्ठी       (कात्यायनी पूजा)
  • 29 सितंबर 2025 – महासप्तमी   (कालरात्रि पूजा)
  • 30 सितंबर 2025 – महाअष्टमी    (महागौरी पूजा)
  • 1 अक्टूबर 2025 – महानवमी     (सिद्धिदात्री पूजा)
  • 2 अक्टूबर 2025 – विजयादशमी

यह भी पढ़ें: Durga Chalisa Lyrics: नवरात्रि में करें दुर्गा चालीसा का पाठ, बरसेगी माता रानी की कृपा

नवरात्रि व्रत के नियम (Navratri Vrat Niyam)

navratri vrat niyam

  1. नवरात्रि व्रत में शराब और धूम्रपान बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  2. नवरात्रि में मांस, अंडा, मछली या कोई भी नॉन-वेज आइटम नहीं खाना चाहिए।
  3. लहसुन-प्याज भी इस व्रत में नहीं खाया जाता।
  4. व्रत में दाल और अनाज का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  5. जो लोग नवरात्रि में पूरे 9 दिन व्रत रखते हैं, उन्हें ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  6. व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन में सोना नहीं चाहिए।
  7. परिवार में कोई भी व्रत रखता है, तो परिवार के सभी सदस्यों को 9 दिन तामसिक भोजन करना चाहिए।

नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए?

navratri vrat niyam

  • नवरात्रि व्रत में साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और समा के चावल खा सकते हैं।
  • सब्जियों में शकरकंद, लौकी, खीरा, कद्दू, अरबी, कच्चा केला और आलू खा सकते हैं।
  • फलों में केला, अनार, अंगूर, पपीता, चीकू, तरबूज और सेब खाएं।
  • दूध, दही, घी और पनीर का सेवन भी कर सकते हैं।
  • काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट और मखाना भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: 22 या 23 सितंबर आखिर कब से मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।