PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी आज देंगे बड़ी सौगात, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का करेंगे शुभारंभ

Summary :

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश विदेश के नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आज जन्मदिन के अवसर पर देशभर में केंद्र सरकार कई परियोजनाओं की शुरूआत करेगी साथ ही केंद्र सरकार 17 सितंबर को ‘पोषण माह’ के साथ-साथ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेगी। PM Modi 75th Birthday प्रधानमंत्री 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान…

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश विदेश के नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आज जन्मदिन के अवसर पर देशभर में केंद्र सरकार कई परियोजनाओं की शुरूआत करेगी साथ ही केंद्र सरकार 17 सितंबर को ‘पोषण माह’ के साथ-साथ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेगी।

PM Modi 75th Birthday

PM Modi 75th Birthday
PM Modi 75th Birthday

प्रधानमंत्री 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान है। बता दें कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के सरकारी केंद्रों में एक लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँगे। साथ ही मध्य प्रदेश के लिए आदि सेवा पर्व का शुभारंभ करेंगे।

PM Modi MP Visit

PM Modi 75th Birthday
PM Modi 75th Birthday

PM मोदी मध्य प्रदेश के लिए एक करोड़ सिकल सेल स्क्रीनिंग और परामर्श कार्ड भी वितरित करेंगे और धार में पीएम मित्र पार्क का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल मध्य प्रदेश के धार में प्रधानमंत्री द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और 8वें पोषण माह के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ के अनुरूप स्वास्थ्य शिविरों और 8वें पोषण माह का भी उद्घाटन करेंगे।

Relief Camp: 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर बनाए जाएंगे

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बन जाएगा।

ALSO READ: युवाओं-किसानों की बल्ले-बल्ले, PM Modi के जन्मदिन पर MP को मिलेगा बड़ा तोहफा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।